यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women Hockey: चीन की दीवार नहीं तोड़ पाई भारतीय महिला हॉकी टीम, हार के साथ गंवाया सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री का मौका
महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस हार की वजह ...और पढ़ें

HighLights
- महिला एशिया कप के फाइनल में हारी भारतीय टीम
- चीन ने 4-1 से भारत को हराया
- सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री का मौका गंवाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारत को निराशा हाथ लगी है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम को चीन के हाथों हार झेलनी पड़ी। चीन ने 4-1 से भारत को हराया। मैच के दौरान चीन का भारत पर पूरी तरह दबदबा दिखा। भारत की तरफ से नवनीत कौर ही एक मात्र गोल कर पाई।
पहले क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। नवनीत कौर ने फायदा उठाया और 0:59वें मिनट में गोलकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल से भारत ने सकारात्मक शुरुआत की। इसके बाद पहले क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत ने गलती की और चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला।
चीन ने गोल के साथ बनाया दबाव
चीन की ओयू जिक्सिया ने 20वें मिनट में गोलकर चीन को बराबरी पर लगा दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। तीसरे क्वार्टर में चीन अटैक किया। 40वें मिनट में ली हांग ने गोल दागकर चीन की बढ़त 2-1 कर दी। भारत को पीसी मिली लेकिन वापसी नहीं कर पाई।
आखिरी क्वार्टर में पीछे रह गई भारत
चौथे क्वार्टर में चीन की जू मीरोग ने भारतीय डिफेंस को छकाते हुए 50वें मिनट में फील्ड गोल दाग बढ़त 3-1 कर दी। अभी कुछ ही मिनट बीते थे कि 52वें मिनट में झोंग जियाकी ने फील्ड गोल कर दिया। इसके बाद भारत पर पूरा दबाव बनाए रखा और अंत तक फिर और कोई गोल नहीं हो पाया।
गंवाया वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री का मौका
फाइनल सीटी बजने के बाद चीन 4-1 से मैच अपने नाम कर गई। इस जीत के साथ चीन महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप के लिए सीझे क्वालीफाई कर गई। भारत को वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
