विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs KOR Hockey final LIVE Streaming: फाइनल में चौथी बार भारत की टक्‍कर कोरिया से, ऐसे टीवी-मोबाइल पर देखें मैच

Published: Sun, 07 Sep 2025 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:43 PM (IST)

हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल आज खेला जाएगा। सुपर-4 में भारतीय टीम पहले पायदान पर रही। वहीं कोरिया टीम ...और पढ़ें

कोरिया से भारत को मिलेगी कड़ी टक्‍कर। इमेज- एक्‍स
कोरिया से भारत को मिलेगी कड़ी टक्‍कर। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. अब तक कोई मैच नहीं हारी भारतीय टीम
  2. भारत-कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था
  3. भारत की नजर कोरिया से बदला लेने पर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में आज भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से होगा। सुपर-4 में भारतीय टीम टॉप पर रही थी। वहीं साउथ कोरिया टीम ने 3 में से 1 मैच जीता और टीम दूसरे पायदान पर रही। टॉप-2 टीमों के बीच अब फाइनल में टक्‍कर होगी।

फाइनल जीतने वाली टीम को विश्‍व कप में सीधे एंट्री मिलेगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में हरमप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं कि फाइनल कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही मुकाबले का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 7 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और कोरिया के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी पूरी अपडेट और मैच रिपोर्ट आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेगी।

भारत टीम

  • गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा।
  • डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह।
  • मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
  • फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह।
  • रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी।

मेंस एशिया कप हॉकी विनर

भारतीय टीम ने अब तक 3 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा भारत और कोरिया के बीच 3 बार फाइनल भी खेला गया है। 1994 में कोरिया ने बाजी मारी थी। 2007 में भारत ने इस हार का बदला लिया था। 2013 में खेले गए फाइनल में कोरिया ने भारत को शिकस्‍त दी। ऐसे में अब हरमनप्रीत सिंह के पास इस हार का बदला लेने का मौका है।

  • 1982: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1985: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1989: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1994: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 1999: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2003: भारत- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2007: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
  • 2009: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2013: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 2017: भारत- रनरअप: मलेशिया
  • 2022: दक्षिण कोरिया- रनरअप: मलेशिया

टूर्नामेंट में भारत का सफर

पूल स्‍टेज में

  • भारत ने चीन को 4-3 से हराया।
  • भारत ने जापान को 3-2 से हराया।
  • भारत ने कजाकिस्‍तान को 15-0 से हराया।

सुपर-4 राउंड

  • भारत-कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
  • भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया।
  • भारत ने चीन को 7-0 से हराया।

यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup 2025: भारतीय टीम खिताब से एक जीत दूर, चीन को 7-0 से हराया