Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs China Hockey: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार तो वहीं कुल तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत के लिए फाइनल में दीपिका ने एक गोल दागा और यह निर्णयक गोल साबित हुआ। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल करने वाली खिलाड़ी भी रहीं।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Wed, 20 Nov 2024 06:45 PM (IST)
    Hero Image
    भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब। फोटो- HIF

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने खिताब का बचाव करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वहीं, तीसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाली चीन के हाथ एकबार फिर खाली रहे। भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराया। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले क्वार्टर में चीन ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, जल्दी ही भारतीय टीम अटैकिंग पोजिशन ले ली। चीन ने लीग स्टेज की गलतियों से सीखते हुए अलग रणनीत के साथ उतरी है। भारत, चीन के डी में एंट्री करने की पूरी कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हुए है। पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में चीन ने अटैक किया। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने करारा जवाब दिया।

    गोल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी। फोटो- HIF

    चीन को मिला पहला मौका गंवाया

    चीन ने 18वें मिनट में सर्कल एंट्री करते हुए अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। जुएलिंग जेंग ने ड्रैगफ्लिक लिया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने रोक दिया और उसे रिबाउंड पर एक और मौका मिला, लेकिन इस बार गोलकीपर बिचू देवी ने डाइविंग करके उसे बचा लिया। भारतीय गोलकीपर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 19वें मिनट में डेंग किउचन को पीला कार्ड मिला और भारत ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

    फाइनल मैच का लुत्फ लेते दर्शक। फोटो- रजनीकांत- जागरण

    दीपिका ने भारत को दिलाई बढ़त

    हालांकि, दीपिका इसका फायदा नहीं उठा सकीं। इसके बाद भारत को तीन बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी फायदा नहीं उठा सकीं। हाफ टाइम तक भारत और चीन एक भी गोल नहीं कर सके और स्कोर शून्य रहा। 31वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल आया। सलीमा टेटे के बेहतरीन इंजेक्टर किया और दीपिका ने धैर्य दिखाते हुए बेहतरीन गोल दागा।

    मैच के दौरान जश्न मनातीं भारतीय खिलाड़ी। फोटो-HIF

    लगातार दूसरी बार जीता खिताब

    भारत की स्टार दीपिका को 41वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला। हालाकं, चाइनीज गोलकीपर ली टिंग ने बेहतरीन बचाव करके भारत को 2-0 की बढ़त लेने से रोक दिया। स्ट्रोक मिस करने के बाद दीपिका निराश दिखीं। 48वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत एक फिर नाकाम रहा। सलीमा ने इंजेक्ट किया और सुशीला गोल करने से चूक गईं। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

    यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy 2024: सेमीफाइनल में भारत की शेरनियों ने जापान को रौंदा, फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत

    यह भी पढ़ें- India vs Japan Women Hockey: दीपिका फिर चमकीं, भारत ने जापान को 3-0 से हराया; सेमीफाइनल में मारी एंट्री