Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey India League Auction: पहले दिन 'सरपंच साहब' पर लगी सबसे ज्‍यादा बोली, सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 07:36 PM (IST)

    Hockey India League Auction हॉकी इंडिया लीग 2024/25 का ऑक्‍शन दिल्‍ली के एक होटल में हो रहा है। 3 दिनों तक चलने वाले इस ऑक्‍शन के पहले दिन भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे रहे। सूरमा हॉकी क्लब ने सरपंच साहब के नाम से मशहूर हरमनप्रीत सिह को 78 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है।

    Hero Image
    दिल्‍ली में हो रहा है ऑक्‍शन। इमेज- हॉकी इंडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग 2024/25 का ऑक्‍शन शुरू हो गया है। 3 दिनों तक चलने वाली इस नीलामी के पहले दिन भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह मालामाल हुए।

    वह दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। सूरमा हॉकी क्लब ने सरपंच साहब को 78 लाख रुपये में खरीदा। 8 पहले दिन 8 फ्रेंचाइजी के बीच प्‍लेयर्स को खरीदने की होड़ देखने को मिली।

    गुरजंत सिंह पहली खरीद रहे

    ऑक्‍शन के पहले दिन की पहली खरीद गुरजंत सिंह (19 लाख) रहे। स्टार ड्रैग-फ्लिकर और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (78 लाख) पहले हाफ में सबसे महंगी खरीद रहे। दोनों खिलाड़ियों को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाले सूरमा हॉकी क्लब ने अपने साथ जोड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक दूसरे सबसे महंगे प्‍लेयर बने। बंगाल टाइगर्स ने उन पर 72 लाख रुपये खर्च किए। वहीं हार्दिक सिंह को यूपी रुद्रस ने 70 लाख में खरीदा। अमित रोहिदास (तमिलनाडु ड्रेगन्स- 48 लाख), जुगराज सिंह (बंगाल टाइगर्स- 48 लाख) और सुमित (हैदराबाद तूफान- 46 लाख) पर भी पैसों की बारिश हुई।

    विदेशी गोलकीपर पर नजर

     विदेशी गोलकीपरों में आयरलैंड के डेविड हार्टे को सबसे में ज्यादा खरीदा गया। तमिलनाडु ड्रैगन्स ने उन पर 32 लाख रुपये खर्च किए। जर्मनी के जीन-पॉल डेनेबर्ग (हैदराबाद टूफांस-27 लाख), नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक (बंगाल टाइगर्स- 25 लाख) और बेल्जियम के विंसेंट वानास्च (सूरमा हॉकी क्लब- 23 लाख) को भी खरीदा गया। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा को टीम गोनासिका ने 22 लाख में और पवन को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 15 लाख में खरीदा।

    पहले दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्‍ट

    1. गुरजंत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब, 19 लाख
    2. मनदीप सिंह - टीम गोनासिका, 25 लाख
    3. मनप्रीत सिंह - टीम गोनासिका, 42 लाख
    4. सुखजीत सिंह - बंगाल टाइगर्स, 42 लाख
    5. अमित रोहिदास - तमिलनाडु ड्रैगन्स, 48 लाख
    6. नीलकंठ शर्मा- हैदराबाद तूफान, 34 लाख
    7. संजय - कलिंगा लांसर्स, 38 लाख
    8. ललित कुमार उपाध्याय- यूपी रुद्रास, 28 लाख
    9. विवेक सागर प्रसाद - सूरमा हॉकी क्लब, 40 लाख
    10. हार्दिक सिंह - यूपी रुद्रस, 70 लाख
    11. हरमनप्रीत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब, 78 लाख
    12. सुमित - हैदराबाद तूफान, 46 लाख
    13. अभिषेक - बंगाल टाइगर्स, 72 लाख
    14. जुगराज सिंह - बंगाल टाइगर्स, 48 लाख
    15. कृष्ण बी पाठक - कलिंगा लांसर्स, 32 लाख
    16. शमशेर सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स, 42 लाख
    17. जरमनप्रीत सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स, 40 लाख
    18. राजकुमार पाल - दिल्ली एसजी पाइपर्स, 40 लाख
    19. डेविड हार्टे (IRL) - तमिलनाडु ड्रैगन्स, 32 लाख
    20. जीन-पॉल डैनबर्ग (GER) - हैदराबाद तूफ़ान, 27 लाख
    21. ओलिवर पायने (GBR) - टीम गोनासिका, 15 लाख
    22. पिरमिन ब्लाक (NED) - बंगाल टाइगर्स, 25 लाख
    23. टॉमस सैंटियागो (ARG) - दिल्ली एसजी पाइपर्स, 10 लाख
    24. विंसेंट वानाश (BEL) - सूरमा हॉकी क्लब, 23 लाख
    25. सूरज करकेरा - टीम गोनासिका, 22 लाख
    26. पवन - दिल्ली एसजी पाइपर्स, 15 लाख

    पर्स में 4 करोड़ रुपये

    ऑक्‍शन के लिए सभी टीमों के पर्स में 4-4 करोड़ रुपये हैं। सभी टीमों को 24-24 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना है। इसमें 16 भारतीय प्‍लेयर और 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इतना ही 16 भारतीय प्‍लेयर्स में भी कम से कम 4 अंडर-21 खिलाड़ी होने जरूरी है। प्‍लेयर्स को बेस प्राइस 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपये है।

    मेंस टीम

    • दिल्ली (एसजी स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट)
    • चेन्नई (चार्ल्स ग्रुप)
    • लखनऊ (यदु स्पोर्ट्स)
    • कोलकाता (श्रची ग्रुप)
    • ओडीशा (वेदांता)
    • हैदराबाद (रिजॉल्यूट स्पोर्ट्स)
    • रांची (नवोयम- टीम गोनासिका, विशाखापट्टनम बेस)
    • पंजाब (जेएसडब्लू स्पोर्ट्स)

    ये भी पढ़ें: 7 साल के बाद नए अवतार में लौटेगी हॉकी इंडिया लीग, दो शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, जानें प्रमुख बातें