Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 साल के बाद नए अवतार में लौटेगी हॉकी इंडिया लीग, दो शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, जानें प्रमुख बातें

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:00 PM (IST)

    हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद नए अवतार में वापसी होगी। इस बार हॉकी इंडिया लीग में पुरुष और महिला दोनों टीमें हिस्‍सा लेंगी। पुरुषों की कुल आठ जबकि महिलाओं की कुल 6 टीमें प्रतियोगिता का हिस्‍सा होंगी। पुरुषों के मुकाबला रुड़केला और महिलाओं के मुकाबले रांची में खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया लीग से जुड़ी प्रमुख जानकारी हासिल करें।

    Hero Image
    महेश भूपति भी एचआईएल के इवेंट के दौरान उपस्थित थे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद नए अवतार में वापसी हो रही है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों टीमें हिस्‍सा लेंगी।

    हॉकी इंडिया लीग में पुरुषों की आठ जबकि महिलाओं की 6 टीमें हिस्‍सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से 5 फरवरी तक आयोजित होगा। लीग के मुकाबले दो स्‍थानों-रुड़केला और रांची में खेले जाएंगे।

    पुरुषों के मुकाबले रुड़केला और महिलाओं के मैच रांची में खेले जाएंगे। लीग के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी 13 से 15 अक्‍टूबर के बीच होगी। इस लीग के लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक होंगे। खिलाड़‍ियों की नीलामी तीन श्रेण‍ियों - 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपये में होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: FIH Year Award: हरमनप्रीत साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में, इन देशों के प्लेयर से है मुकाबला

    प्रत्‍येक फ्रेंचाइजी 24 खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड तैयार कर सकता है। इसमें 16 भारतीय (4 जूनियर खिलाड़‍ियों को अनिवार्य रूप से शामिल करना जरूरी) और 8 अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़‍ियों को शामिल किया जाएगा।

    पुरुष फ्रेंचाइजी और मालिक

    • चेन्‍नई - चार्ल्‍स ग्रुप
    • लखनऊ - यदु स्‍पोर्ट्स
    • पंजाब - जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍पोर्ट्स
    • पश्चिम बंगाल - श्राची स्‍पोर्ट्स
    • दिल्‍ली - एसजी स्‍पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट
    • ओडिशा - वेदांता लिमिटेड
    • हैदराबाद - रीसोल्‍यूट स्‍पोर्ट्स
    • रांची - नवोयम स्‍पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

    महिला फ्रेंचाइजी और मालिक

    • हरियाणा - जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍पोर्ट्स
    • पश्चिम बंगाल - श्राची स्‍पोर्ट्स
    • दिल्‍ली - एसजी स्‍पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट
    • ओडिशा - नवोयम स्‍पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

    नोट - दो महिला फ्रेंचाइजी और मालिकों की घोषणा आने वाले दिनों में कानूनी कार्यवाही समाप्‍त होने के बाद जल्‍द होगी।

    यह भी पढ़ें: Asian Champions Trophy final: भारतीय टीम ने 5वीं बार जीता खिताब, फाइनल में चीन को रौंदा, गोल्‍ड अपने नाम किया