Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब और कहां होगी हॉकी वर्ल्‍ड कप की ओपनिंग सेरेमनी? जानी-मानी हस्तियां देंगे परफॉर्मेंस, जानें सबकुछ

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 02:51 PM (IST)

    हॉकी विश्व कप में 15 देश एक दूसरे से खिताब जीतने को लेकर भिड़ेंगे। पुरुष हॉकी विश्वकप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा। इसके लिए उद्घाटन समारोह विश्वकप शुरू होने से दो दिन पहले 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

    Hero Image
    FIH Men Hockey World Cup 2023 हॉकी विश्व कप 2023। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। FIH Men Hockey World Cup 2023 पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 टूर्नामेंट में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए एक शानदार उद्घाटन समारोह कार्यक्रम रखा गया है। दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा ओडिशा एक भव्य आयोजन का गवाह बनने के लिए तैयार है। इसके लिए कई बॉलीवुड सितारे, स्थानीय गायक और विदेशी कलाकार परफॉर्म करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब होगा हॉकी विश्व कप का उद्घाटन समारोह

    हॉकी विश्व कप में 15 देश एक दूसरे से खिताब जीतने को लेकर भिड़ेंगे। पुरुष हॉकी विश्वकप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा। इसके लिए उद्घाटन समारोह विश्वकप शुरू होने से दो दिन पहले 11 जनवरी को कटक के बारबाटी स्टेडियम में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

    कौन-कौन करेगा परफॉर्म

    हॉकी विश्व कप उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ओडिशा सरकार पूरे जोश के साथ जुटी हुई है। इस भव्य शो में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर सिंह और एक्ट्रेस दिशा पाटनी परफॉर्म करेंगे। इसके लिए संगीत निर्देशक प्रीतम, लीशा मिश्रा, ओडिशी नृत्य गुरु अरुणा महांती, नीति मोहन, गायक बेनी दयाल और ब्लैकसन डांस ग्रुप भी विश्वकप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में ओडिशा की अपनी गायिका श्रेया लेनका भी परफॉर्म करेंगी।

    कहां देख सकते हैं कार्यक्रम

    शो के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। इस शो को आप कटक जाकर भी देख सकते हैं और विभिन्न चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। यह मेगा शो 11 जनवरी को शाम 3 बजे से शुरु होगा। उड़ीसा के कई स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुती देंगे।

    यह भी पढ़ें- अगर भारत ने खिताब जीता तो प्रत्‍येक खिलाड़ी को इनाम में मिलेंगे 1 करोड़ रुपये, ओडिशा के मुख्‍यमंत्री का ऐलान

    यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023: 47 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगा भारत, हॉकी विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल देखिए यहां