Move to Jagran APP

Hockey World Cup 2023, Schedule, Live Streaming: यहां देखें हॉकी विश्‍व कप 2023 का पूरा शेड्यूल

2023 FHI पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें 4 पूल में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। भारत पूल D में स्पेन इंग्लैड और वेल्स के साथ है।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarPublished: Tue, 03 Jan 2023 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 01:56 PM (IST)
Hockey World Cup 2023, Schedule, Live Streaming: यहां देखें हॉकी विश्‍व कप 2023 का पूरा शेड्यूल
हॉकी विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी 2023 से भारत में शुरू होने वाला है। हॉकी इंडिया ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के समन्वय से इस वैश्विक आयोजन के कार्यक्रम की घोषणा की। करीब आधी सदी से विश्व कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा भारत, स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

loksabha election banner

2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 पूल में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। भारत पूल D में स्पेन, इंग्लैड और वेल्स के साथ है।

भारत ने पिछली बार कब जीता था खिताब?

भारत 47 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है। भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीता था। इसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।

विश्व कप के लिए भारत की टीम

पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

ये है चार पूल

पूल ए - ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

पूल बी - बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।

पूल सी - नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

पूल डी- भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

कब-कब होगा भारत का मैच?

भारत बनाम स्पेन - 13 जनवरी 2023 शाम 7 बजे

भारत बनाम इंग्लैंड - 15 जनवरी 2023 शाम 7 बजे

भारत बनाम वेल्स - 19 जनवरी 2023 शाम 7 बजे

यहां देखें हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल

13 जनवरी

अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) - 1:00 PM

ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर) - 3:00 PM

इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) - 5:00 PM

भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) - 7:00 PM

14 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) - 1:00 PM

नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) - 3:00 PM

बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) - 5:00 PM

जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

15 जनवरी

स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) - शाम 5:00 बजे

इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) - शाम 7:00 बजे

16 जनवरी

मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) - 1:00 PM

न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) - 3:00 PM

फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) - 5:00 PM

अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

17 जनवरी

कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) - शाम 5:00 बजे

जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) - शाम 7:00 बजे

19 जनवरी

मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) - 1:00 PM

नीदरलैंड बनाम चिली (भुवनेश्वर) - 3:00 PM

स्पेन बनाम इंग्लैंड (भुवनेश्वर) - 5:00 PM

भारत बनाम वेल्स (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

20 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (राउरकेला) - 1:00 PM

फ्रांस बनाम अर्जेंटीना (राउरकेला) - 3:00 PM

बेल्जियम बनाम जापान (राउरकेला) - 5:00 PM

कोरिया बनाम जर्मनी (राउरकेला) - 7:00 PM

24 जनवरी

पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30

दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

25 जनवरी

तीसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30

चौथा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

26 जनवरी

प्लेसमेंट मैच (9वीं-16वीं)

27 जनवरी

पहला सेमीफ़ाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30

दूसरा सेमीफ़ाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

29 जनवरी

ब्रॉन्ज मेडल मैच - शाम 4:30

गोल्ड मेडल मैच - शाम 7 बजे

कहां देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग (How and Where to watch hockey world cup 2023 live streaming)

2023 हॉकी विश्‍व कप मैचों का लाइव प्रसारण आज स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इन मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: India vs Spain Live streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-स्‍पेन के बीच लाइव मैच और स्‍ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें: 'जहां बिजली तक नहीं थी, वहां से चमका ये सितारा', संघर्ष से भरपूर रहा इस भारतीय का जीवन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.