विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Spain Hockey Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-स्‍पेन के बीच लाइव मैच और स्‍ट्रीमिंग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 13 Jan 2023 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 01:55 PM (IST)

Hockey World Cup 2023 India vs Spain today match Live streaming भारतीय टीम का हॉकी विश्‍व कप 2023 में मुकाबला ...और पढ़ें

Ind vs Spain hockey match live stream: भारत बनाम स्‍पेन मैच आज
Ind vs Spain hockey match live stream: भारत बनाम स्‍पेन मैच आज

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। India vs Spain Hockey Live Streaming भारतीय टीम शुक्रवार को रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में स्‍पेन के खिलाफ अपने विश्‍व कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। मेजबान टीम पिछले संस्‍करण की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। 2018 में हुए आखिरी विश्‍व कप में भारतीय टीम का सफर क्‍वार्टर फाइनल में समाप्‍त हुआ था और वो छठे स्‍थान पर रही थी। ध्‍यान देने वाली बात है कि भारत ने केवल एक बार विश्‍व कप खिताब जीता है और इस बार उसकी कोशिश 48 साल के सूखे को समाप्‍त करने की होगी।

भारत और स्‍पेन के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच कब खेला जाएगा?

भारत और स्‍पेन के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच शुक्रवार यानी 13 जनवरी को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला भारतीय समयानुसा शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है टाई-ब्रेकर नियम, जानें कैसे करता हॉकी विश्व कप में टीमों की रैंक निर्धारित

यह भी पढ़ें'जहां बिजली तक नहीं थी, वहां से चमका ये सितारा', संघर्ष से भरपूर रहा इस भारतीय का जीवन