Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • hockey
LIVE BLOG

India vs Spain Match Report: भारत का हॉकी विश्व कप 2023 में विजयी आगाज, स्पेन को 2-0 से रौंदा

Hockey WC 2023 India Spain : भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हराकर हॉकी विश्व कप में विजयी आगाज किया है। भारत की तरफ से अमित रोहिदास और हार्दिक ने गोल किया। स्पेनिश खिलाड़ी मैच के दौरान हताश दिखे। वहीं, भारत ने आक्रामक खेल दिखाया।

By Umesh KumarFri, 13 Jan 2023 09:15 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स। भारतीय हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में (FIH Hockey World Cup 2023) हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में विजयी आगाज किया है। टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से अमित रोहिदास और हार्दिक ने गोल दागे।

स्पेन ने पहले हाफ के शुरुआती मिनट में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। भारत को 12वें मिनट में एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इंडिया इस मौके को भुना नहीं सकी। इसके ठीक बाद भारत को 13वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला। 

First game, first win. ✅
Team India began the World Cup with a victory. 🤩🤩💥

🇮🇳 IND 2:0 ESP 🇪🇸#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/xq2PJ0QLdy — Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023

इस मौके को फायदा अमित रोहिदास ने उठाया और भारत के लिए पहला गोल किया। एक ड्रैग फ्लिक रिपीट करते हुए अमित रोहिदास ने पूरा दम लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया। पहले क्वार्टर के बाद भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। 

भारत के लिए अमित और हार्दिक ने किया गोल

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू होते ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा गेंद अपने पास रख रहे थे। भारत के लिए दूसरा गोल 27वें मिनट में आया। जब भारत के मिड फील्डर हार्दिक ने तेजी से स्पेनिश खेमें की तरफ गेंद को धकेला। स्पेनिश डिफेंडर के पैर से गेंद टकराकर गेंद गोल पोस्ट में चली गई। इस गोल के बाद भारत ने पहले हाफ तक 2-0 की बढ़त बना ली। 

दूसरे हाफ में भारत और स्पेन को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी मौके का फायदा नहीं उठा सका। भारत के गोलकीपर और डिफेंडर्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। गोलकीपर पाठक ने दो गोल का बचाव किया।  

13 Jan 20238:50:41 PM
भारत ने जीत से किया आगाज

 अमित रोहिदास और हार्दिक के गोल की बदौलत भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारत की हॉकी विश्व कप में विजयी शुरुआत।   

First game, first win. ✅
Team India began the World Cup with a victory. 🤩🤩💥

🇮🇳 IND 2:0 ESP 🇪🇸#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/xq2PJ0QLdy

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
13 Jan 20238:46:05 PM
स्पेन को मिली पेनाल्टी, मुकाबला हुआ रोमांचक

 स्पेन को आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए। भारत के डिफेंस ने बेहतरीन बचाव किया।

13 Jan 20238:41:36 PM
स्पेन को मिला दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर

 स्पेन को आखिरी क्वार्टर के 9वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी मौके को भुना नहीं सके। गोलकीपर पाठक ने अपने बायीं ओर जाते हुए गेंद को रोका।

13 Jan 20238:39:09 PM
बेहतरीन बचाव भारतीय टीम का

 भारत ने आखिरी क्वार्टर के 8वें मिनट में गोल होने से रोका। स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्लिक कर जोरदार शॉर्ट मारा, लेकिन भारत के डिफेंडर ने स्टिक लगाकर गोल का बेहतरीन बचाव किया।

13 Jan 20238:34:20 PM
अभिषेक को किया निलंबित

 आखिरी क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारत के अभिषेक को यलो कार्ड मिला। वह, 10 मिनट के लिए निलंबित किए गए। अभिषेक स्पेनिश खिलाड़ी से टकरा गए थे।

13 Jan 20238:29:58 PM
आखिरी क्वार्टर का खेल शुरू

 तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारत मैच में 2-0 से आगे हैं। स्पेन की टीम गोल करने के लिए कोशिश कर रही है। फिलहाल गेंद ज्यादातर भारतीय फील्डरों के पास रह रही हैा।

13 Jan 20238:27:08 PM
India vs Spain Live Score : हरमनप्रीत ने गंवाया मौका

 भारत के 44वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक के फ्लिक पर कप्तान हरमनप्रीत ने जोरदार प्रहार किया। लेकिन गेंद गोल पोस्ट बायीं ओर से बाहर चली गई। भारत छठे पेनाल्टी कॉर्नर के मौके को भुना नहीं सका।

13 Jan 20238:20:11 PM
India vs ESP Live Score : भारत ने फिर पेनाल्टी का मौक गंवाया

 भारत को तीसरे क्वार्टर में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ललित ने जोरदार ड्रैग फ्लिक किया। मगर गेंद बायीं ओर गोल पोस्ट के पास से बाहर गई। 

13 Jan 20238:11:53 PM
तीसरा क्वार्टर में मिली पेनाल्टी, भारत ने गंवाया मौका

 भारत को तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनाल्टी मिली। हरमनप्रीत का शॉट गोलकीपर ने रोका। भारत ने रीव्यू मांगा। फिर थर्ड अंपयार ने स्पेन के पक्ष में फैसला सुनाया।

13 Jan 20238:09:49 PM
India vs Spain Live Score: पहले हाफ टाइम का स्कोर

 हाफ टाइम का स्कोर। Half Time Score 

#Halftime is Rourkela. The #MenInBlue started the first game with a bang! 💯

🇮🇳 IND 2:0 ESP 🇪🇸#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/MU5T02hLH7

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
13 Jan 20238:08:40 PM
भारत और स्पेन की टीम

 यहां देखें भारत और स्पेन की प्लेइंग इलेवन। 

🇮🇳 IND vs ESP 🇪🇸

The #MenInBlue 💙 will face the #RedSticks ❤️ in their first pool D match. Heres a look at the lineup!#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI @rfe_hockey pic.twitter.com/UUMrIDoZQf

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
13 Jan 20237:59:37 PM
India vs Spain Live Score: हाफ टाइम का खेल खत्म

 पहले हाफ के बाद भारत ने 2-0 से आगे। पहले हाफ में अमित और हार्दिक ने भारत के लिए गोल किया। पहला गोल 12वें मिनट में आया। दूसरा 26वें मिनट में। भारत ने दो गोल का बचाव भी किया। 

13 Jan 20237:56:03 PM
27वें मिनट में दूसरा गोल

 भारत के मिड फील्डर हार्दिक ने 27वें मिनट में तेजी से स्पेनिश खेमें की तरफ गेंद को धकेला। स्पेनिश डिफेंडर के पैर से गेंद टकराकर गेंद जाली में समा गई। भारत के लिए  "हार्दिक शुभकामनाएं।" भारत का स्कोर 2-0

13 Jan 20237:52:53 PM
India vs Spain match Live Score: 25 मिनट...स्पेन को मिला पेनाल्टी कॉर्नर

 स्पेन को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। स्पेन गोल नहीं कर सका। भारत के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया। भारत के गोलकीपर पाठक ने दायीं तरफ डाइव लगाते हुए गोल रोका। 

13 Jan 20237:45:41 PM
Hockey WC 2023 Live: 22 मिनट, भारत का दबदबा

 दूसरे क्वार्टर के 5वें मिनट तक भारत का दबदबा। स्पेन के खिलाड़ी नर्वस दिख रहे। भारत के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा अपने पास गेंद रख रहे। 

13 Jan 20237:42:14 PM
India vs Spain match Live Score: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

 17 मिनट: भारत ने मैच में बनाई बढ़त। पहले क्वार्टर में 1 गोल किया। भारत अपने पास गेंद ज्यादा से ज्यादा रख रहा है।

13 Jan 20237:38:32 PM
गोल...अमित रोहिदास दागा

  13वें मिनट में भारत को मिले दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास बन गए हीरो। एक ड्रैग फ्लिक रिपीट हुआ। फिर अमित रोहिदास ने पूरा दम लगाकर जाली के अंदर भेदा। भारतीय फैंस खुश। पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 की बढ़त पर।

13 Jan 20237:33:23 PM
India vs Spain Live Score Update: भारत को मिला पेनॉल्टी कॉर्नर

 भारत को 12वें मिनट में 1 पेनॉल्टी कॉर्नर मिला है। अमनदीप उसे गोल में नहीं तब्दील कर सके। 

13 Jan 20237:27:14 PM
India vs Spain match Live Score: स्पेन का दबदबा

 पांच मिनट का खेल पूरा हो चुका है। स्पेन आक्रामक रवैये के साथ खेल रहा है। भारतीय डिफेंडर्स गेंद रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। स्पेन के कब्जे में ज्यादा समय तक गेंद रह रही है। भारत से तेज हमले की उम्मीदें। 

13 Jan 20237:24:21 PM
India vs Spain match Live Score: 3 मिनट

 भारतीय डिफेंडरों ने दमदार प्रदर्शन कर गोल होने से रोका। भारत ने अपने कब्जे में गेंद ली। मुकाबला रोमांचक हो चला है।

13 Jan 20237:22:42 PM
India vs Spain Live Score: पहले मिनट में स्पेन धावा बोला

 भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप का मैच शुरू हो गया है। पहले मिनट में स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल करने की कोशिश की।

13 Jan 20237:15:02 PM
सीएम नवीन पटनायक पहुंचे स्टेडियम

 उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। राष्ट्रीयगान के लिए दोनों टीमें मैदान में मौजूद हैं।

13 Jan 20237:13:22 PM
India vs spain hockey head to head: स्पेन का रहा है पलड़ा भारी

 दोनों देशों के बीच 6 मैच हुए हैं, जिनमें 2 भारत ने जीते हैं, 3 स्पेन ने जीते हैं। एक मैच ड्रा रहा है। भारत के पास हिसाब बराबर करने का मौका है।

13 Jan 20237:07:34 PM
एक गोल करते ही भारत रचेगा इतिहास

 विश्व कप में मात्र एक गोल करने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के 305 तथा नीदरलैंड के 267 गोल के बाद विश्व कप इतिहास में 200 गोल करने का कीर्तिमान करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। भारत ने 2018 संस्करण तक कुल 95 मैच विश्व कप में खेलकर 199 गोल किया है। मात्र एक गोल करने के साथ ही भारत 200 या इससे अधिक गोल करने वाले देश के क्लब में शामिल हो जाएगा।

13 Jan 20236:37:29 PM
India vs Spain Live Score: सीएम नवीन पटनायक देंगे ओडिशा के खिलाड़ियों को देंगे पुरस्कार

 ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। इन दो खिलाड़ियों का नाम अमित रोहिदास एवं नीलम संजीप खेस है, जिनके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 10-10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

यहां पढ़ें पूरी स्टोरी- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो खिलाड़ियों को

13 Jan 20236:28:17 PM
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 खेलने वाली टीम

 पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका

पूल बी : बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया, जापान

पूल सी : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया, चिली

पूल डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन, वेल्स

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us