विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 13 Jan 2023 03:28 PM (GMT+05:30)

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्‍ड कप 2023 में भाग लेने वाले दो खिलाड़‍ियों को 10 लाख रुपये ...और पढ़ें

नवीन पटनायक ने अमित रोहिदास और नीलम संजीव खेस को पुरस्‍कार देने की घोषणा की
नवीन पटनायक ने अमित रोहिदास और नीलम संजीव खेस को पुरस्‍कार देने की घोषणा की

जागरण संवाददाता, भुवनेश्‍वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। इन दो खिलाड़ियों का नाम अमित रोहिदास एवं नीलम संजीप खेस है, जिनके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 10-10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक अमित रोहिदास और नीलम संजीप खेस को भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हैं। रोहिदास ने 127 मैचों में 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। डिफेंडर के तौर पर टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के लिए रोहितास पर भरोसा दिखाया।

इसी तरह नीलम संजीप खेस ने 30 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पांच गोल किए हैं। राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर कडोबाहल में खेस का पैतृक गांव है। आज के मैच में घरेलू दर्शक खेस का उत्साह बढ़ाएंगे। ओडिशा के लिए यह गर्व की बात है कि सुंदरगढ़ के ये दोनों खिलाड़ी आज भारतीय टीम के लिए मैदान में उतरेंगे। इन दोनों की मौजूदगी आज खेल में स्थानीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगी।

यह भी पढ़ें: 'जहां बिजली तक नहीं थी, वहां से चमका ये सितारा', संघर्ष से भरपूर रहा इस भारतीय का जीवन

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत-स्‍पेन के बीच लाइव मैच और स्‍ट्रीमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।