Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deep Grace Ekka Retirement: महिला हॉकी टीम की पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ ने की संन्यास की घोषणा, इंडिया के लिए खेले हैं 268 मुकाबले

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 10:48 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर और पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीप ग्रेस एक्का ने हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी। दीप ग्रेस ने 17 साल की उम्र में साल 2011 में डेब्यू किया था। उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा आज मैं आधिकारिक तौर पर हॉकी से सेवानिवृत्ति की घोषणा करती हूं। मैं समर्थन और सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।

    Hero Image
    Deep Grace Ekka ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी स्टार डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का ने सीनियर हॉकी टीम से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 17 साल की उम्र में शुरू किए गए करियर को अलविदा कह दिया है। ओडिशा मूल निवासी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा कि आज मैं आधिकारिक तौर पर हॉकी से सेवानिवृत्ति की घोषणा करती हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे लिखा, 2011 से 2023 तक की यात्रा मेरे जीवन का मुख्य आकर्षण रही है, और खेल के शिखर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं हॉकी इंडिया, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और ओडिशा सरकार को अपना हार्दिक धन्यवाद देती हूं। उन्होंने मुझे अमूल्य अवसर प्रदान किए। मैं भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण को भी खेल के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

    हॉकी इंडिया ने दी बधाई

    वहीं, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "एक दशक से अधिक समय से, दीप ग्रेस एक्का महिला हॉकी में स्टार खिलाड़ी रहीं। हॉकी में उनकी सफलता न केवल ओडिशा में बल्कि पूरे देश में युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी इंडिया की ओर से, मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उनके शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।''

    यह भी पढे़ं- Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने फ्रांस को 4-0 से दी मात, अब पेरिस ओलंपिक के लिए पूल-बी में मिली जगह

    भारतीय टीम में नहीं बना पाई थीं जगह

    बता दें कि दीप ग्रेस एक्का ने भारत के लिए 268 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान 24 गोल अपने नाम किया है। एक्का 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। उन्होंने 2014 और 2018 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का भी हिस्सा थीं। इसके अलावा एक्का 2016 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 एशिया कप में खिताब जीतने वाली इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

    यह भी पढ़ें- भारतीय महिला हॉकी टीम ने नामीबिया को 7-2 से हराया, सेमीफाइनल में होगा न्यूजीलैंड से सामना