विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावारिस कुतों ने नोच डाला किशोर, पीजीआइ रेफर

By Edited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 10:26 AM (IST)

संतोषगढ़ सीमा से सटे पंजाब स्थित गांव सैहजोवाल के बैसपुर गांव में एक किशोर को लगभग 25-30 लावारिस कुतों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऊना [जेएनएन] : संतोषगढ़ सीमा से सटे पंजाब स्थित गांव सैहजोवाल के बैसपुर गांव में एक किशोर को लगभग 25-30 लावारिस कुतों ने नोच डाला। घायल किशोर को गंभीर हालत मे स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल किशोर को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। कुतों ने किशोर के पेट सहित पीठ व बाजुओं को बुरी तरह से नोच डाला है। उक्त बालक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उस पर एकाएक शनिवार को कुतों ने हमला कर दिया।

पढ़ें: स्लेटपोश मकान गिरने से बच्ची की मौत, दो घायल

घायल युवक की पहचान कार्तिक (14) पुत्र अनिल कुमार गांव बैंसपुर तहसील नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। कार्तिक परिवार में दादी व मां का इकलौता सहारा है। जबकि उसके पिता अनिल की तकरीबन सवा साल पहले हृदयघात से मौत हो चुकी है। जोकि नंगल के किसी सरकारी कार्यालय में बतौर चौकीदार कार्य करते थे।

पढ़ें: सड़क हादसों में तीन घायल, दो पीजीआइ रेफर

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग दस बजे के करीब बैसपुर का कार्तिक अपने घर से थोड़ी दूरी पर खेलने के लिए निकला था। खेलते-खेलते वह स्थानीय एक मंदिर के पास पहुंच गया। यहां पर लावारिस कुतों के झुंड ने कार्तिक पर हमला कर दिया। मानसिक रूप से कमजोर कार्तिक इससे पहले की बचने के लिए कोशिश करता, कुतो ने उसे बुरी तरह से नोच डाला। काफी देर बाद स्थानीय लोगों व परिजनों को पता लगने पर उन्होंने उसे कुतों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया, यहां पर चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च उपचार के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें: