विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्लेटपोश मकान गिरने से बच्ची की मौत, दो घायल

By Edited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 01:07 AM (IST)

संवाद सहयोगी, बंगाणा : क्षेत्र की पंचायत बुढ़वार में स्लेटपोश मकान गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बंगाणा : क्षेत्र की पंचायत बुढ़वार में स्लेटपोश मकान गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ जब परिवार के सदस्य सोए हुए थे। अचानक मकान की छत गिर गई और सोए हुए लोग इसके नीचे दब गए। गांववासियों को घटना का पता चला तो उन्होंने मलबा हटाया। इसमें परिवार के मुखिया रतन चंद (82) को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। जबकि उनकी पोती खुशबू (6) की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरी पोती तमन्ना (11) को चोटें आई थीं। इसके अलावा रतन चंद के बेटा सुरजीत, बहू सुमन, पोता अनिकेत और पोती रिद्धिमा को यदि लोग समय रहते बाहर न निकालते तो उनकी ¨जदगी को भी खतरा हो सकता था।

घायल रतन चंद की टांग फ्रेक्चर हो गई है। दादा व पोती तमन्ना का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में हो रहा है। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोया हुआ था कि अचानक उनका स्लेटपोश मकान की छत गिर गई। पीड़ित परिवार की पहले ही आíथक स्थिति ठीक नहीं है और अब इस हादसे ने एक सदस्य छीनने के साथ ही सिर के ऊपर से आशियाना भी छीन लिया है।

शनिवार सुबह प्रशासन की ओर से एसडीएम दिलेराम धीमान एवं अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

वहीं, मासूम खुशबू की मृत्यु पर कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद सदस्य उíमला ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रजनी वाला, पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र फौजी, उपाध्यक्ष बलदेव ¨सह कुटलैहड़िया, युवा ब्लॉक कुटलैहड कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शर्मा, बीडीसी चेयरमैन मीना चौधरी, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, शिवराम जनकल्याण समिति बंगाणा के अध्यक्ष रूमेल कुमार, कांग्रेस नेता देसराज गौतम, देसराज मोदगिल सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।