विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क हादसों में तीन घायल, दो पीजीआइ रेफर

By Edited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 01:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के तहत तीन विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए हैं

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के तहत तीन विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए हैं। तीनों युवकों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया था। यहां से चिकित्सकों द्वारा दो युवकों को गंभीर हालत के कारण पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सड़क हादसों के संबंध में पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान रोहित शर्मा (25) पुत्र विशंभरदास निवासी चुवाड़ी जिला चंबा व राकेश (30) पुत्र गुरचरण ¨सह निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊना के पनोह गांव में चंबा निवासी रोहित माल से लदे अपने ट्रक को नालागढ़ लेकर जा रहा था। शनिवार सायं पनोह के समीप अचानक ट्रक का शीशा टूट गया। इस कारण रोहित बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। इसके अलावा दूसरे सड़क हादसे में शनिवार सायं हिमाचल-पंजाब सीमा बनखंडी के समीप पेश हुआ। जिला कांगड़ा निवासी राकेश अपनी बाइक पर होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रहा था। बनखंडी में एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक कार के साथ टक्कर हो गई। जिसमें वह बुरी तरह से चोटिल हो गया। लोगों द्वारा उसे ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसे भी चिकित्सक ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

उधर, एक अन्य सड़क हादसे में नीरज पुत्र हरि चंद गांव बाथू को भी चोटें आई थी। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी सड़क हादसों में छानबीन शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।