Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BJP नेता वीरेंद्र कंवर ने CM सुक्खू पर साधा निशाना, कहा- मॉनसून सत्र से क्यों भाग रही है सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 02:54 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण भारी ...और पढ़ें

    BJP नेता वीरेंद्र कंवर ने CM सुक्खू पर साधा निशाना, कहा- मॉनसून सत्र से क्यों भाग रही है सरकार

    ऊना, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रदेश में भय की स्थिति पैदा हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद पड़ी है। आने जाने का साधन नहीं है। यहां तक कि ऊपरी हिमाचल में सेब की बंपर क्रॉप बगीचों में ही ठप पड़ी है उनको मंडियों तक पहुंचाना असंभव हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना विलंब मॉनसून सत्र बुलाए राज्य सरकार- वीरेंद्र

    वीरेंद्र ने कहा कि आपदा के ऐसे समय में बिना विलंब मॉनसून सत्र बुलाना चाहिए और सभी विधायकों की खुली चर्चा होना अनिवार्य है। इस मॉनसून सत्र में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों का नुकसान सदन के समक्ष रख सकते हैं और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक ठोस नीति बनाई जा सकती है।

    जयराम ठाकुर ने भी उठाई थी मानसून सत्र बुलाने की मांग

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस विषय को पहले ही विधायक दल के माध्यम से उठाया है और भाजपा लगातार यह मांग कर रही है की मॉनसून सत्र होना चाहिए, पर सवाल यह उठता है कि सरकार इस विषय से क्यों बच रही है।

    मुख्यमंत्री सुक्खू कहते हैं पहले आपदा से निपट लेंगे फिर मॉनसून सत्र बुलाएंगे यह गलत है, पहले इस सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और अब मॉनसून सत्र को ताल रही हैं।

    'सरकार मस्त है और जनता त्रस्त'

    कंवर ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि तुरंत मॉनसून बुलाना चाहिए, अब तो काग्रेस पार्टी में भी अलग-अलग स्वर उठने शुरू हो गए हैं। सुधीर शर्मा जो कि धर्मशाला से विधायक हैं उन्होंने भी साफ कहा है कि मॉनसून सत्र की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का हनीमून पीरियड समाप्त हो गया है पर हनी तो बिल्कुल भी नहीं निकली है। कांग्रेस के विधायक स्वयं कह रहे हैं कि 8 महीने गुजर गए हैं पर धरातल पर कोई काम नहीं हो पा रहा है, सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि इस सरकार में आने वाले समय में भी कुछ नहीं होगा