Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ओलंपियन चरणजीत सिंह को दिल का दौरा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 16 Jan 2015 08:28 PM (IST)

    - एम्स में भर्ती करवाए गए, अब हालत बेहतर ऊना : पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन चरणजीत सिंह को दिल का द ...और पढ़ें

    Hero Image

    - एम्स में भर्ती करवाए गए, अब हालत बेहतर

    ऊना : पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन चरणजीत सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में भर्ती करवाया गया है। उनके छोटे भाई एवं पूर्व हॉकी कोच भूपिंद्र सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को 83 वर्षीय चरणजीत सिंह को ऊना स्थित अपने निवास स्थान पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई के दामाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में कार्यरत हैं इसलिए चरणजीत सिंह को सेहत की गहन जाच के लिए दिल्ली ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री चरणजीत को परसों दिल का एक और दौरा पड़ा, लेकिन उसके बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चरणजीत सिंह ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान भारत की टीम की कप्तानी कर देश को स्वर्ण पदक दिलवाया था। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक भी रह चुके हैं। जिला ओलंपिक संघ के अलावा जिला के कई खेल संघों और सामाजिक संस्थाओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।