Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के सिरमौर पहुंचे NASA के वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक वर्मा, नवोदय विद्यालय में पुरानी यादों को किया ताजा

    By manmohan vashishtEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:45 PM (IST)

    अमेरिका के नासा में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के डॉ अशोक वर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नाहन नवोदय स्कूल पहुंचकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। वह भारत के चंद्रयान-1 अभियान में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बच्चों के नाम एक ही संदेश देते हुए कहा कि सफल होने के लिए ड्रीम जरूर देखें।

    Hero Image
    नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक वर्मा ने नाहन में नवोदय विद्यालय की पुरानी यादों को ताजा किया।

    सिरमौर / नाहन, जागरण संवाददाता: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के डॉ अशोक वर्मा ने नाहन नवोदय स्कूल पहुंचकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। बता दें कि डॉक्टर अशोक वर्मा इन दिनों अमेरिका के नासा में वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासा ने डॉक्टर वर्मा के नाम पर क्षुद्रग्रह (Asteroid) का नाम रखा है। डॉ अशोक वर्मा की आरम्भिक शिक्षा नाहन के जुड्डा का जोहड़ नवोदय स्कूल में हुई। इन दिनों वह भारत आये हैं। सोमवार को नाहन के जुड्डा का जोहड़ नवोदय स्कूल में जहां अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। वहीं स्कूल के छात्रों के साथ संवाद भी किया।

    डॉ अशोक वर्मा भारत के चंद्रयान-1 अभियान में भी कार्य कर चुके हैं। उसके बाद से वह अमेरिका के नासा में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से सभी भारतवासी गौरवमयी महसूस कर रहे हैं और सबके लिए यह बहुत बड़ी बात है।

    सफल होने के लिए जरूर देखें 'ड्रीम'

    डॉ वर्मा ने बताया कि आज वो अपने स्कुल में आये हैं, ताकि बच्चों से विज्ञान सहित उनके कैरियर संबंधी प्रश्नो का निवारण किया जा सके। डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि उनका सभी को एक ही संदेश है कि सफल होने के लिए ड्रीम जरूर देखें। कोई भी ड्रीम छोटा या बड़ा नहीं होता और फिर उसी ड्रीम को लेकर अपना शत प्रतिशत परिश्रम भी दें। इसके इलावा नशे से दूर रहना भी बहुत जरूरी है।

    डॉ अशोक वर्मा से बच्चों को आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा

    उन्होंने कहा कि चांद पर चंद्रयान की लेंडिंग भारत की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में प्रतिभा को कोई कमी नहीं है। उधर नवोदय स्कूल नाहन के प्रिंसिपल एसके तिवारी ने बताया कि आज बहुत ख़ुशी का पल है कि इनके स्कूल से निकले डॉ अशोक वर्मा ने इतना नाम कमाया है, वह नासा में वरिष्ठ वैज्ञानिक बन चुके हैं। इससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner