Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कसौली दुष्कर्म मामला: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल को पुलिस से क्लीन चिट

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 01:04 PM (IST)

    कसौली दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और गायक रॉकी मित्तल को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। साक्ष्यों के अभाव में पुलिस ने नालागढ़ कोर्ट में कैंसलेशन रिपोर्ट सबमिट कर दी है। अब अदालत इस पर फैसला लेगी कि मामला खत्म करना है या नहीं। गुरुवार को रॉकी मित्तल ने शिकायतकर्ता और अन्य के खिलाफ हनीट्रैप में फंसाने का केस दर्ज कराया था।

    Hero Image
    मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल को पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, सोलन। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली व गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में दर्ज दुष्कर्म मामले में साक्ष्यों के अभाव के चलते पुलिस ने कैंसलेशन रिपोर्ट (सीआर) नालागढ़ कोर्ट में सबमिट कर दी है। इन दिनों कसौली कोर्ट में छुट्टियां चल रही है। ऐसे में कसौली कोर्ट का चार्ज नालागढ़ कोर्ट के पास है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल को क्लीन चिट

    एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि कसौली दुष्कर्म मामले में सीआर नालागढ़ कोर्ट में सबमिट कर दी है। अब अदालत इस पर फैसला लेगी कि मामला खत्म करना है या नहीं। पुलिस की ओर से क्लीन चिट मिलने से मोहन लाल बडौली व गायक रॉकी मित्तल को राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें- तो मोहन लाल बडौली को रेप केस में फंसाकर पैसे लूटने का था प्लान? शिकायतकर्ता लड़की के खिलाफ हनीट्रैप का केस दर्ज

    क्या है पूरा मामला?

    गौरतलब है कि पिछले एक महीने से कसौली दुष्कर्म मामला देश भर में छाया हुआ था। दिल्ली निवासी एक महिला ने बीते वर्ष दिसंबर माह में पुलिस थाना कसौली में शिकायत दी थी कि कसौली के एक होटल में जुलाई 2023 में मोहन लाल बडोली व रॉकी मित्तल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

    पुलिस को नहीं मिले कोई ठोस सबूत

    महिला के साथ ले जाकर होटल में छानबीन की गई। उसको मेडिकल के लिए ले जाया गया, लेकिन उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से हरियाणा जाकर पूछताछ भी की थी। हालांकि, पुलिस इस मामले को शुरू से ही कमजोर बता रही थी।

    डेढ़ वर्ष पहले के मामले में पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। शिकायतकर्ता महिला द्वारा गवाह बनाई उसकी सहेली ने भी दुष्कर्म जैसी घटना से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में पुलिस ने मामले में कैंसलेशन रिपोर्ट कोर्ट में डाल दी है।

    बडौली को हनीट्रैप में फंसाने पर केस

    गुरुवार को पंचकूला पुलिस को रॉकी मित्तल ने शिकायत दी है कि उन्हें और बडौली को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश के तहत सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोप लगाने वाली पीड़िता युवती और उसके साथियों व तीन अज्ञात समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सोनीपत का अमित बिंदल और दिल्ली की महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला मीडिएटर थी। पुलिस ने दोनों को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- मोहन लाल बडौली मामले में नया मोड़, घटनास्थल की पहचान तक नहीं कर पाई पीड़िता; मेडिकल कराने से भी किया इनकार