Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: आनंद शर्मा ने उठाया OPS का मुद्दा, कहा- बहाल करे केंद्र सरकार

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:38 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पिछले पांच साल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: सोलन में आनंद शर्मा बोले - OPS बहाल करे केंद्र।

    सोलन, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पिछले पांच साल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बुधवार को सोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज चिंतनीय विषय है। नरेन्द्र मोदी ने 2014 के चुनाव के समय सत्ता में आने पर हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। केंद्र में आठ साल से उनकी सरकार है, लेकिन बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में लाखों की संख्या में बेरोजगार युवा हैं। इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए। सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार को OPS बहाल कर देनी चाहिए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव की फीडबैक ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून के मानपुरा और हरायपुर बूथों पर महिला कर्मचारी संभालेंगी जिम्मा

    दून विधानसभा के दो मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को केवल महिला अधिकारी व कर्मचारी ही संचालित करेंगी। इसके लिए बद्दी के मानपुरा और हरायपुर बूथ का चयन किया गया है। दून के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र आहुलवालिया ने बताया कि इसके लिए महिला कर्मचारियों-अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक टीम में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी सहित दो मतदान अधिकारी होंगी। नरेंद्र आहुलवालिया ने बताया कि इन दोनों बूथों पर महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए है। इसके अलावा दून में 12 अति संवेदनशील और 20 संवेंदनशील बूथ हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मी तैनात किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: प्रतिभा सिंह का निशाना- 69 NH बने नहीं, चंबा में रेललाइन पहुंचाने की बात कर रही BJP

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: शाह की वीरभद्र परिवार पर टिप्‍पणी को लेकर बिफरी कांग्रेस, बोले- प्रदेश की जनता पर हमला