Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hath Se Hath Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू

    भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया।

    By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 30 Jan 2023 09:17 PM (IST)
    Hero Image
    भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया

    सोलन, संवाद सहयोगी। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। कसौली ब्लाक कांग्रेस कसौली की बैठक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कसौली के प्रभारी अधिवक्ता रोहित शर्मा की अध्यक्षता में सुबाथू के ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में हुई। कसौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सुबाथू कैंट के दोनों बूथ पर यात्रा निकाल कर की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Shimla Snowfall: नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते NH-5 पर थमे वाहनों के पहिए, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानियां

    जनता के बीच पहुंच रही कांग्रेस

    स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया। यात्रा लगभग दो महीने चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे। कसौली ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रोशन ठाकुर व सुबाथू इकाई कांग्रेस के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को कसौली में सफल बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Himachal Government तैयार कर रही नई स्टार्टअप नीति, अब नहीं मिलेंगे प्रतिमाह 25 हजार रुपये

    रोहित शर्मा ने किया शुक्रिया

    बैठक में कसौली के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस सचिव रोहित शर्मा के अनुमोदन पर सुखविंदर सिंह सूक्खू को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल व हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल का प्रस्ताव पारित कर आभार जताया गया।

    इस दौरान नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सोलन जिला के कोआर्डिनेटर उमेश शर्मा, हरि कृष्ण शर्मा, मनोज शर्मा, भूमेश सिंगला, बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा, मनजीत सुल्तानपुरी, अर्पणा ठाकुर, नासिर अली, परमजीत सिंह, पुष्प कुमार, राजेंद्र शर्मा, प्रकाश सिंगला, रत्न ठाकुर, हेमंत ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, भीम प्रकाश ठाकुर, कलावती व जसविंदर कौर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।