Sirmaur News: पंचायत महिला प्रधान सविता ठाकुर को DC ने पद से हटाया, लाखों रुपये का किया था गबन; अब खुली पोल
सिरमौर के शिलाई विधानसभा की महिला प्रधान सविता ठाकुर को डीसी ने उनके पद से हटा दिया है। हलाह पंचायत प्रधान सविता ठाकुर पर पंचायत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों में 23 लाख 57 हजार 608 रुपए के घोटाले के मामले उजागर हुए थे जिस पर कार्यवाही करते हुए डीसी सिरमौर ने पंचायत की प्रधान को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की हलाह पंचायत की प्रधान सविता ठाकुर को पंचायत में विकासात्मक कार्यों में 23.57 लाख रुपए का घोटाला साबित होने के बाद पद से हटा दिया गया है। हलाह पंचायत प्रधान सविता ठाकुर पर पंचायत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों में 23 लाख 57 हजार 608 रुपए के घोटाले के मामले उजागर हुए थे, जिस पर कार्यवाही करते हुए डीसी सिरमौर ने पंचायत की प्रधान को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
लगभग 82 लाख से अधिक के विकासात्मक कार्य हुए थे स्वीकृत
उल्लेखनीय है कि हलाह पंचायत के लिए लगभग 82 लाख से अधिक के विकासात्मक कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमे अधिकतर कार्य मनरेगा के अंतर्गत करवाए जा रहे थे। पंचायत द्वारा विकासात्मक कार्यों में लगभग सभी कार्यों की मेट्रियल पेमेंट निकाली गई थी। जिसमे मौका पर अधिकतर कार्य शुरू नहीं किए गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में जांच बिठाई थी।
यह भी पढ़ें: Kullu News: कुल्लू पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पांच किलो 719 ग्राम चरस बरामद; 34 नेपाली मजदूर गिरफ्तार
सीमेंट जांच में नहीं मिला था एक भी बैग
जिसमें यह पाया गया कि सरकारी खजाने से निकाली गई लाखों रुपये का मेट्रियल मौका पर पहुंचा ही नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि सैकड़ों सीमेंट बैग, जिन्हे सरकारी गोदाम से पंचायत विकास कार्यों को करवाने के लिए लेकर गई थी। मगर जांच टीम को मौका पर एक भी बैग सीमेंट जांच के दौरान नहीं मिला था। इनके अतिरिक्त मनरेगा कार्यों में ठेकेदारी प्रथा को चलाया गया था। अधिकतर कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का लाभ पंचायत प्रधान ने अपने चहेतों सहित परिजनों को पहुंचाया था।
लाखों रुपये घोटाले का स्पष्टीकरण मांगा
भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने महिला प्रधान से पहले कारण बताओं नोटिस में पंचायत के अन्दर हुए लाखों रुपये घोटाले का स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमें संबंधित प्रधान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। इसलिए जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए प्रधान को पद से बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Chamba: गोल्डन गर्ल सीमा ने फिर रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक; CM सुक्खू ने दी बधाई
जिला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला प्रधान को पद से बर्खास्त किया गया है। महिला प्रधान की पंचायत में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों में भ्रष्टाचार की सलिप्तता पाई गई है। जिस पर डीसी सिरमौर ने कड़ी करवाई करते हुए महिला प्रधान सविता ठाकुर को पद से हटा दिया है, जबकि अन्य सलिप्त प्रतिनिधि व कर्मचारियों पर जांच जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।