Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sirmaur News: जल्द भरे जाएंगे रिक्त प्रवक्ताओं के पद, CM सुक्‍खू ने सतौन स्कूल के छात्रों को दिया आश्वासन

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 05:30 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में जल्‍द ही रिक्‍त प्रवक्‍ताओं के पद भरे जाएंगे। मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतौन स्‍कूल के छात्रों को आश्वासन दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निर्धारित समय से ठीक एक घंटा देरी से दोपहर 1210 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के खेल मैदान में उतरे। इसके बाद वह स्कूल परिसर पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली।

    Hero Image
    जल्द भरे जाएंगे रिक्त प्रवक्ताओं के पद, CM सुक्‍खू ने सतौन स्कूल के छात्रों को दिया आश्वासन

    नाहन, जागरण संवाददाता: जिला सिरमौर के अपने पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हेलीकॉप्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन के मैदान में उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से करीब 15 से 20 मिनट बातचीत की। बता दें कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का चोपर भी इसी स्कूल के मैदान में उतरा था। तब प्रियंका गांधी ने भी सतौन स्कूल के छात्र-छात्राओं से करीब 20 मिनट तक बात की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्‍कूल परिसर पहुंचे

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री निर्धारित समय से ठीक एक घंटा देरी से दोपहर 12:10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के खेल मैदान में उतरे। इसके बाद वह स्कूल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से सवाल किए। छात्राओं से दुलार कर उन्होंने एक-एक से पूछा कि क्या बनोगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही खेल मैदान के बारे में पूछा।

    मुख्यमंत्री के सवाल पर बच्चों ने स्कूल में अध्यापक की कमी से भी अवगत कराया। छात्राओं ने कहा कि स्कूल फिजिक्स और बायोलॉजी के प्रवक्ता नहीं हैं। इससे उनके डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना अधूरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विषयों के खाली पद जल्द ही भरे जाएंगे। छात्राओं ने कहा कि इस स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जा रहा है, इसमें हॉकी का एस्ट्रोटर्फ भी जोड़ा जाए।

    मुख्यमंत्री ने चौपर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बनाया वीडियो

    जिला सिरमौर के पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौपर से आते समय जिला सिरमौर में बादल फटने से हुए नुकसान का वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को प्रदेश सरकार के सूचना एवं विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया है। साथ ही इस विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सिरमौरी ताल, अंबोन तथा कच्ची ढांग में हुआ नुकसान देखा जा सकता है।

    ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए 51 हजार रुपए

    जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपए दिए गए। नाहन में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, लीगल एडवाइजर ब्राह्मण सभा अधिवक्ता वीरेंद्र पाल के द्वारा यह राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सिरमौर प्रवास के दौरान दी गई। ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ब्राह्मण सभा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सरकार हर प्रयासों के साथ हैं।