Landslide in Himachal: पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर दरका पहाड़, बाल-बाल बचे वाहन सवार, VIDEO
Landslide in Himachal Pradesh पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया है। शिलाई के पास उतरी में भूस्खलन होने से हाईवे रात से ही बंद है जिससे छात्र-छात्राएं मरीज और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर भी चट्टानें गिरने से यातायात बाधित रहा। प्रशासन द्वारा हाईवे को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नाहन। Landslide in Himachal Pradesh, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया है। शिलाई के समीप उतरी में भारी भूस्खलन होने से रात से ही हाईवे बंद है। भारी वाहन रात से जाम में फंसे हैं। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। सड़क बंद होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं, अस्पताल जाने वाले मरीजों तथा आफिस जाने वाले कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के दौरान वाहन चालक बाल-बाल बचे।
तीन जुलाई की रात से चार जुलाई रात तक भी यहां पर नेशनल हाईवे 20 घंटे बंद रहा था। हिमाचल प्रदेश के पहले ग्रीन कारिडोर के निर्माण के कारण अकसर यह सड़क कहीं ना कहीं बंद होती है। जिला सिरमौर में पिछले दो सप्ताह से हो रही भारी बारिश के चलते प्रतिदिन लोक निर्माण विभाग की दर्जनों सड़कें बंद हो रही हैं।
जिला सिरमौर के पावंटा साहिब-गुम्मा हाईवे पर शिलाई में दरका पहाड़... pic.twitter.com/w4aj9Ek091
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) July 16, 2025
सब्जी मंडी जाने वाले वाहन फंसे
पावंटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य चला हुआ है। वही मंगलवार रात को उतरी में फिर से भारी भूस्खलन हुआ, भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें व भारी मलबा सड़क पर आ गया। वही शिलाई विधानसभा क्षेत्र से सब्जियां मंडियों तक पहुंचने वाले ट्रक और यात्रियों को ले जाने वाली बसें रोड बहाल करने का इंतजार कर रही हैं।
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा हाईवे पर पहाड़ से गिर रहा मलबा व चट्टानें और पास में खड़ी मशीनरी।
हाईवे को बहाल करने के लिए कंपनी को निर्देश दे दिए गए हैं। सड़क बहाल करने के लिए मशीन भेज दी गई है, शाम तक हाईवे बहाल हो जाएगा।
-जसपाल, एसडीएम, शिलाई।
नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर गिरी चट्टानें
वही भारी बारिश के चलते नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर भूस्खलन और पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने के कारण डेढ़ घंटे आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों में ट्रांसमिशन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। जबकि, अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। सड़क बड़ोलिया पुल के समीप बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े सात बजे के आसपास यहां बड़े पत्थर पहाड़ी से सड़क पर आ गिरे। गनीमत ये रही कि सुबह के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने की वजह से कोई इस भूस्खलन की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।