Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Crime News: बालिका आश्रम में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मामला दर्ज; जयराम ठाकुर ने जताया शोक

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 01:12 PM (IST)

    शिमला के मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में 19 वर्षीय युवती फंदे पर लटकी मिली। चंबा जिले की रहने वाली युवती कुछ समय से आश्रम में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आश्रम के कर्मचारियों और अन्य लड़कियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

    Hero Image
    बालिका आश्रम में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते मशोबरा में स्थित बालिका आश्रम में 19 वर्षीय युवती फंदे पर लटकी मिली है। युवती चंबा जिले की रहने वाली थी और कुछ समय से यहां रह रही थी। पुलिस ने ढली थाना में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती का शव आश्रम के सीढ़ियों वाले हिस्से में लटका मिला। यह जगह आश्रम के अंदर ही है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आश्रम के कर्मचारियों और वहां रह रही अन्य लड़कियों से भी पूछताछ की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती क्यों इस स्थिति तक पहुंची। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

    युवती के व्यवहार, मानसिक स्थिति और हाल ही की गतिविधियों की जांच की जा रही है। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शिमला के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले को संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है। पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है।

    प्रदेश सरकार के संरक्षण में चल रहा आश्रम यह बालिका आश्रम राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। यहां पर विभिन्न जिलों की लड़कियां रहती है। इस घटना के बाद आश्रम में रहने वाली अन्य लड़कियों में भय और चिंता का माहौल है। महिला एवं बाल विकास विभाग भी इसकी जानकारी जुटा रहा है।

    जयराम ठाकुर ने मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में युवती की मृत्यु
पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बालिका आश्रम में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस मामले में सरकार संवेदनशीलता तथा निष्पक्षता से जांच करवाए और बालिका आश्रम में रह रही बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करे।

    यह भी पढे़ें-10 दिन पहले हिंदू युवती को लेकर भागा मोहसिन... दो समुदायों के बीच पथराव में 12 घायल, क्या है पूरा मामला?