कौन होगा हिमाचल कांग्रेस का नया अध्यक्ष? विक्रमादित्य सिंह ने दिए संकेत, बोले- रबड़ स्टांप को नहीं; मजबूत नेतृत्व...
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अध्यक्ष मजबूत नेतृत्व वाला होना चाहिए जो रबड़ स्टांप न हो। उ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति व कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर चली प्रक्रिया के बीच राज्य लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का राज्य अध्यक्ष रबड़ स्टांप नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व क्षमता रखने वाले नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान को निर्णय लेना है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता या नेता बनना चाहिए, जिसकी कम से कम 3 से 4 जिलों में मजबूत पकड़ हो।
सियासी गलियारे में चर्चा तेज
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कमजोर नेतृत्व वाले व्यक्ति की नियुक्ति संगठन के हित में नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर काफी जद्दोजहद चल रही है। विक्रमादित्य सिंह के इस बयान को लेकर अब सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
उनके इस बयान को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने बीते वर्ष नवंबर महीने में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग किया था। राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अकेले कमान संभाल रही है।
अध्यक्ष की दौड़ में है कई नेताओं का नाम
कांग्रेस राज्य अध्यक्ष की दौड़ में कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, कांगड़ा से यादवेंद्र गोमा, शिमला के ठियोग से कुलदीप राठौर, अनिरुद्ध सिंह सहित कई नेताओं का नाम चर्चा में है। राठौर कांग्रेस पार्टी के पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
पार्टी का एक धड़ा जिसमें कुछ विधायक व मंत्री भी शामिल हैं वह दोबारा राज्य अध्यक्ष की कमान कुलदीप राठौर को सौंपने का पक्षधर है। वहीं विनोद सुल्तानपुरी भी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे।
इसका कारण ये बताया जा रहा है कि हाइकमान दलित चेहरे पर दांव खेल सकता है, इसलिए वह अध्यक्ष की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा से चलता था नवोदय परीक्षा में नकल कराने का नेटवर्क, लाखों में होती थी डील; मास्टर माइंड की तलाश में जुटी पुलिस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।