Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसे मिलेगी हिमाचल की कमान? प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य, CM सुक्खू भी पहुंचे दिल्ली; सियासी चर्चा तेज

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 08:37 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। इसी बीच राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है।

    Hero Image
    हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की चल रही तैयारी के बीच राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को वायनाड से सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। हिमाचल प्रदेश से संबंधित सरकार और संगठन के मसलों पर विचार विमर्श किया। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों से प्रियंका वाड्रा को अवगत करवाया। संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है।

    किसको मिलेगी प्रदेश की कमान

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं, उनका दिल्ली में पार्टी के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। मंगलवार को वह दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई कार्यकारिणी का गठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नए सिरे से तैनाती होना तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    शिमला से मंत्रिमंडल में तीन कैबिनेट मंत्री

    संगठन के स्तर पर मंडी व शिमला जिला से संबंध रखने वाले नेताओं का नाम इस पद के लिए दौड़ में सबसे आगे चला हुआ है। पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि मंडी के बजाए, शिमला से ही संबंध रखने वाले किसी नेता को अध्यक्ष बनाया जाए।

    चूंकि शिमला जिला से राज्य मंत्रिमंडल में तीन कैबिनेट मंत्री है और शिमला संसदीय क्षेत्र की यदि बात करें तो यहां से 5 मंत्री कैबिनेट में है। ऐसे में यह समन्वय किस तरह से बिठाया जाएगा। इसको लेकर चर्चा चली है। किसी मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाकर राज्य अध्यक्ष बनाया जाए, इस विकल्प पर भी चर्चा चली हुई है।

    समन्वय बनाने के लिए बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भी हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमाचल में नए प्रभारी से मिलने का कार्यक्रम है। पदभार संभालने से पहले यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। राजीव शुक्ल व केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से भी संगठन के मसलों पर चर्चा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- शिमला में 13 हजार युवा होंगे पुलिस में शामिल, भर्ती के लिए अब मैदान में बहाएंगे पसीना; देखें पूरा शेड्यूल