Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक धर्मशाला से दिल्ली रवाना हुए वीरभद्र

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2016 02:24 PM (IST)

    मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज धर्मशाला से अचानक दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीएम दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मु ...और पढ़ें

    Hero Image

    जेएनएन, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज धर्मशाला से अचानक दिल्ली रवाना हो गए। धर्मशाला में चल रहे विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम विधानसभा परिसर से सीधे हेलीपैड के लिए रवाना हुए और वहां से दिल्ली के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से रवाना हो गए। हालांकि सीएम के शिमला रवाना होने के सही कारणों बारे जानकारी नहीं दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: वीरभद्र सिंह आयकर मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई टली

    लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए गए हुए है। राहुल गांधी की 24 दिसंबर को धर्मशाला में एक रैली है। कांग्रेस के लिए यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम इस रैली के लिए चर्चा करने के लिए ही दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि आज धर्मशाला में कैबिनेट भी रखी गई थी। लेकिन सीएम के दिल्ली चले जाने के कारण कैबिनेट भी रद हो गई।