Himachal Mausam: हिमाचल में भारी बर्फबारी से हिमस्खलन, चपेट में आई पुलिस की गाड़ी; भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू के सोलंगनाला में पुलिस की गाड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। वहीं पांगी घाटी में भूस्खलन से पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौसम विभाग ने 1314 15 मार्च को भी हिमपात की संभावना जताई है। लाहुल-स्पीति और अन्य सभी दर्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार हिमपात हो रहा है। निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कुल्लू जिले के सोलंगनाला में मंगलवार सुबह पुलिस जवानों की गाड़ी पर जहां हिमस्खलन हो गया, वहीं चंबा जिले की पांगी घाटी में सोमवार दोपहर भूस्खलन होने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। सोलंगनाला व धुंधी के पास हिमस्खलन की चपेट में पुलिस वाहन आ गया। जवानों ने भागकर जान बचाई। मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही हिमपात हो रहा था। ऐसे में मनाली पुलिस राहगीरों की सुरक्षा के लिए गश्त पर थी। वाहन में चालक समेत चार जवान सवार थे।
भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं पांगी घाटी में भूस्खलन के कारण पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं तीन मकानों में दरारें आई हैं।
कुल्लू में तापमान में भारी गिरावट
एक महिला घर के बाहर टहल रही थी, इसी दौरान उसने भूस्खलन होने की आवाज सुनी। उसने शोर मचाया तो लोग घरों से बाहर निकले। लाहुल-स्पीति जिले और रोहतांग व अन्य सभी दर्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार हिमपात हो रहा है। कुल्लू जिले के निचले क्षेत्रों में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- Himachal School Closed: हिमाचल के 125 स्कूलों में बदला शेड्यूल, अब गर्मियों की बजाय सर्दियों में रहेंगी छुट्टियां
तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में बादल छाने से तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और ऊंचाई वाले स्थानों पर एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग ने 12 मार्च को भी हिमपात की संभावना जताई है। 13, 14 और 15 मार्च को अधिकतर स्थानों पर तेज हवा चलने, हिमपात व वर्षा की चेतावनी दी गई है। अटल टनल रोहतांग जाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। टनल के आसपास चार फीट बर्फ है।
प्रदेश में रोहतांग सहित बारालाचा और अन्य चोटियों पर सोमवार को हिमपात हुआ था। शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना जताई गई थी। 12 मार्च को भी हल्के हिमपात की कुछ क्षेत्रों में संभावना जताई गई थी। 13, 14 और 15 मार्च को अधिकतर स्थानों पर आंधी, हिमपात व वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।