Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla News: हिमाचल सरकार के पूरे हुए एक साल, चंबी नहीं अब धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा जश्न का कार्यक्रम

    By rohit nagpalEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 07:01 PM (IST)

    हिमाचल की कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में जश्न मनाएगी। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली को ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ नाम दिया गया है। इस रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता व लोग भाग लेंगे। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन कर मिशन-2024 की हुंकार भरेगी।

    Hero Image
    हिमाचल सरकार के पूरे हुए एक साल, Photo Jagran

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल की कांग्रेस सरकार (Himachal Congress Government)11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में जश्न मनाएगी। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली को ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ नाम दिया गया है। इस रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता व लोग भाग लेंगे। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन कर मिशन-2024 की हुंकार भरेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले चुनावों के लिए अभी से की जा रही तैयारी

    कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा ताकि वह अगले चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर अभी से कार्य करें। रविवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। सरकार ने पहले तय किया था कि कार्यक्रम शाहपुर विधानसभा के चंबी में आयोजित किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस विधायक दल की सहमति के बाद इसे अब धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस रैली में पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक दो दिनों के भीतर दिल्ली जाकर हाईकमान से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आने का न्यौता देंगे।

    सुधीर 8 हजार, बाली और पठानिया 2-2 हजार का टारगेट

    बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा पर इस रैली का पूरा दारोमदार रहेगा। उन्होंने विधायक दल को आश्वस्त किया कि रैली पूरी सफल रहेगी। उन्हें रैली में 8 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर बाली को 2 व शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया को 2 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा कांगड़ा विस क्षेत्र के अन्य विधायकों को 1-1 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है।

    कैबिनेट विस्तार का उठा मामला

    बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का मसला भी अनौपचारिक रूप से उठा। इस पर कुछ विधायकों ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस पर निर्णय लेना चाहिए। सूत्रों की माने तो सरकार जल्द ही इस दिशा में फैसला लेने जा रही है। इसको लेकर चर्चा हुई है।

    बोर्ड निगमों में ताजपोशी पर हुई बात

    बैठक में 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई। कुछ विधायकों ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में ये नतिजें कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ेंगे। बैठक में विधायकों ने बोर्ड व निगमों में पदाधिकारियों की ताजपोशी की बात उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में नियुक्तियां करेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाए।

    उप मुख्यमंत्री नहीं आए बैठक में

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं आए। वे किसी कार्य के सिलसिले में बाहर थे। इस बारे उन्होंने पहले ही सूचना दे दी थी।

    बैठक में आते ही सुधीर को दी बधाई

    मुख्यमंत्री करीब 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे। बैठक में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने नगर निगम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी बदौलत ही कांग्रेस धर्मशाला में महापौर पद का चुनाव जीत पाई है।