Shimla Lok Sabha Election Result 2024: शिमला सीट से लगातार दूसरी बार जीते सुरेश कश्यप, जानें इस सीट पर कब कौन रहा MP
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इसमें शिमला से सुरेश कश्यप ने भी जीत का परचम लहराया। जिसके बाद जिला सिरमौर से भाजपा के दूसरे व जिला के आठवीं बार सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के चार लोग छह बार लोकसभा में पहुंचे थे। सुरेश कश्यप दूसरी बार 90 हजार वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।

राजन पुंडीर, नाहन। मंगलवार को देश की 18वीं लोकसभा के लिए घोषित हुए चुनाव परिणाम में हिमाचल प्रदेश के चारों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। वहीं शिमला सीट पर सुरेश कश्यप ने दूसरी बार जीत परचम लहराया है।
इसी के साथ सुरेश कश्यप जिला सिरमौर से भाजपा के दूसरे व जिला के आठवीं बार सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के चार लोग छह बार लोकसभा में पहुंचे थे। सुरेश कश्यप दूसरी बार 90 हजार वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
अब तक लोकसभा में जिला सिरमौर को 30 वर्षों तक समय सांसद के रूप में मिला है। शिमला संसदीय सीट पर जिला सिरमौर के पहले सांसद आनंदराम सैवल 1952 से 1957 तक रहे।
वाईएस परमार दो साल तक रहे सांसद
दूसरे सांसद के तौर पर डॉ वाईएस परमार 1957 से 1959 तक सांसद रहे। फिर किन्हीं कारणों से डॉक्टर वाईएस परमार को अपने पद से इस्तीफा देना। शिमला संसदीय क्षेत्र में यह पहला उपचुनाव था। इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही शिवानंद रमौल सांसद चुने गए।
सन् 1962 में शिमला संसदीय सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। 1962 में इस सीट पर नाहन के प्रताप सिंह पहले (एससी) सांसद चुने गए। 1967 में प्रताप सिंह दूसरी सांसद चुने गए। 1971 में प्रताप सिंह तीसरी बार संसद पहुंचे। इस तरह कांग्रेस के चार लोग छह टर्म में जिला सिरमौर से सांसद रहे।
उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सिरमौर से सुरेश कुमार को पहली बार टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सिरमौर से लोकसभा पहुंचने वाले व्यक्ति बने।
अब 2024 का चुनाव जीतकर सुरेश कश्यप जिला सिरमौर से दूसरी बार चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचने वाले आठवें व्यक्ति हैं।
शिमला संसदीय क्षेत्र से कब-कब कौन रहा
- 1952 में आनंद राम सैवल कांग्रेस पच्छाद सिरमौर
- 1957 में डॉक्टर वाईएस परमार कांग्रेस पच्छाद सिरमौर
- 1959 में शिवानंद रमौल कांग्रेस रामाधौन सिरमौर
- 1962 से आज तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
- 1962, 67 व 71 में प्रताप सिंह कांग्रेस नाहन सिरमौर
- 1977 में बालक राम जनता दल शिमला जिला शिमला
- 1980 से 1998 तक केडी सुल्तानपुरी कांग्रेस कसौली सोलन
- 1999 में डॉक्टर धनीराम शांडिल एच.वि.सी. सोलन जिला सोलन
- 2004 में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल कांग्रेस सोलन जिला सोलन
- 2009 व 2014 में वीरेंद्र कश्यप भाजपा सोलन जिला सोलन
- 2019 में सुरेश कश्यप भाजपा पच्छाद सिरमौर
- 2024 में सुरेश कश्यप भाजपा पच्छाद सिरमौर
यह भी पढ़ें- मायानगरी की क्वीन से आखिर कैसे हारा हिमाचल का प्रिंस, कंगना की जीत और विक्रमादित्य की हार के ये हैं बड़े कारण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।