Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बदली चुनावी रणनीति, रोचक हुआ मुकाबला; प्रचार में साथ आएंगे सुक्‍खू-प्रतिभा

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 11:55 AM (IST)

    Shimla Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। अब कांग्रेस सरकार ने अपनी रणनीति बदल ली है। प्रचार में सीएम सुक्‍खू और प्रतिभा दोनों एक साथ मंच पर दिखाई देंगे। कांग्रेस पार्टी हाईकमान भी दो टूक कह चुका है कि सरकार व संगठन के बीच अब किसी भी तरह का विरोधाभास नहीं होना चाहिए।

    Hero Image
    कांग्रेस ने बदली चुनावी रणनीति, रोचक हुआ मुकाबला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के साथ 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के समक्ष दोहरी चुनौती है। भाजपा लोकसभा के पिछले दो चुनाव जीत चुका है और इस बार जीत की हैट्रिक लगाने का दाव ठोक रही है। दूसरी तरफ उपचुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बचाना बड़ी चुनौती है। राजनीतिक संकट से पार लगाने के लिए कांग्रेस ने अब अपनी रणनीति बदल दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस हाईकमान की दो टूक

    कांग्रेस पार्टी हाईकमान भी दो टूक कह चुका है कि सरकार व संगठन के बीच अब किसी भी तरह का विरोधाभास नहीं होना चाहिए। प्रचार के लिए भी कांग्रेस ने रणनीति बदल दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रचार के लिएएक मंच पर नजर आएंगे। हाईकमान ने कह दिया है कि दोनों नेता प्रचार के लिए एक साथ मैदान में उतरे ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ें। प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटा है।

    प्रचार कार्यक्रम जल्‍द होगा जारी

    पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रचार का एक संयुक्त कार्यक्रम जारी करेगी। लोकसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही यह कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रदेश में जो राजनीतिक उथल पूथल चल रही है उस से पार लगाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उप समिति जो अपनी राय देगी उस पर भी अमल किया जाएगा व प्रचार की रणनीति भी उसी के तहत बनेगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: छह बागी विधायकों ने खोली कांग्रेस की कलई, कहा- वेंटिलेटर पर सुक्खू सरकार; राणा करेंगे मानहानि केस

    समन्वय समिति की बैठक जल्द

    कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक समन्वय समिति बनाई है। इस समिति की बैठक भी जल्द होगी। समिति जो सुझाव देगी उस पर अमल किया जाएगा ताकि किसी भी तरह का विरोधाभास न रहें।

    एनएसयूआई, युवा कांग्रेस को भी दायित्व

    चुनाव में कांग्रेस के फ्रंटल आर्गेनाइजेश युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ये सरकार की नीतियो को जनता तक पहुंचाने, प्रचार को धार देने, रैलियों के लिए भीड़ जुटाने से लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का कार्य देखेंगे।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'पांच साल चलेगी सरकार...', कांग्रेस मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले- लोकसभा के साथ उप चुनाव भी जीतेंगे

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को पहले ही निर्देश दे चुकी है कि वह चुनाव के लिए फील्ड में डट जाए। हिमाचल में चुनाव चूंकि अंतिम चरण में है ऐसे में यहां पर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की रैलियां अंतिम चरण में होगी। जिसके लिए रणनीति बन रही है।