Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla Election 2022 Voting: जिला शिमला के 65.66% मतदाताओं ने किया 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 06:49 PM (IST)

    Shimla Election 2022 Voting हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो गया। जिला शिमला की आठ सीटों पर मतदान के लिए कुल 1044 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। मैदान में 50 प्रत्याशाी थे। जिला में 5 बजे तक 65.66% वोटिंग हो चुकी थी।

    Hero Image
    जिला शिमला के 65.66% मतदाताओं ने 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Election 2022 Voting, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो गया। जिला शिमला की आठ सीटों पर मतदान के लिए कुल 1044 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिला में 5 बजे तक 65.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 3 बजे तक 55.56 प्रतिशत, 1 बजे तक 37.30 प्रतिशत व 11 बजे तक 17.73% वोटिंग हुई थी। जिला शिमला में 15 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील, 26 संवेदनशील थे। जिला में 80 साल से ज्यादा आयु व दिव्यांग 18113 वोटर थे, इसमें से 2924 ने पोस्टर बैलेट दिए थे। जिला में 2590 सर्विस वोटर थे। जिला शिमला में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिमला शहरी, चौपाल व जुब्‍बल कोटखाई तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बाकी पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशी विजय हुए थे। उपचुनाव के दौरान भाजपा को जुब्‍बल कोटखाई की सीट गंवानी पड़ी थी, वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • चौपाल : 70.12
    • ठियोग : 71.00
    • कसुम्पटी : 57.00
    • शिमला : 62.43
    • शिमला ग्रामीण : 66.35
    • जुब्बल कोटखाई : 70.00
    • रामपुर : 65.14
    • रोहड़ू : 60.10

    3 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • चौपाल : 54.00
    • ठियोग : 61.00
    • कसुम्पटी : 47.00
    • शिमला : 52.79
    • शिमला ग्रामीण : 54.53
    • जुब्बल कोटखाई : 64.71
    • रामपुर : 52.13
    • रोहड़ू : 56.11

    1 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • चौपाल : 32.75
    • ठियोग : 46.00
    • कसुम्पटी : 33.00
    • शिमला : 36.54
    • शिमला ग्रामीण : 35.38
    • जुब्बल कोटखाई : 46.07
    • रामपुर : 21.09
    • रोहड़ू : 46.70

    11 बजे तक मतदान प्रतिशतता

    • चौपाल : 14.6
    • ठियोग : 21
    • कसुम्पटी : 14
    • शिमला : 19.06
    • शिमला ग्रामीण : 15
    • जुब्ब्ल कोटखाई : 24.85
    • रामपुर : 11.09
    • रोहड़ू : 22.51

    शिमला जिला में 9 बजे तक मतदान प्रतिशतता

    • शिमला जिला में नौ बजे तक 5.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    डीसी शिमला ने यूएस क्लब पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

    जाखू में तीन पीढ़ियों ने एकसाथ मतदान किया।

    50 प्रत्याशी मैदान में, 5 लाख 85 हजार वोटर

    जिला शिमला की आठ सीटों पर 50 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे। पांच लाख 57 हजार वोटर ने इनके भाग्‍य का फैसला करना था। 5571 मतदान कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। इनमें आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात 311 रिजर्व स्टाफ भी शामिल है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 722 कर्मचारी, ठियोग में 588 मतदान कर्मी, कसुम्पटी में 487 मतदान कर्मचारी, शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में 1280 कर्मियों, शिमला ग्रामीण में 445 कर्मियों, कोटखाई के 507, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 805 कर्मियों के लिए और रोहड़ू में 729 कर्मियों को मतदान के लिए लगाया गया था।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, पीएम की अपील- देवभूमि के मतदाता बनाएं नया रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: हिमाचल में बदलेगा रिवाज या कायम रहेगी 37 साल पुरानी परंपरा, कांगड़ा और मंडी पर निगाह

    Himachal Election 2022: कुल्‍लू में यहां 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची पोलिंग टीम, 456 वोटर