विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला के बोर्डिंग स्कूल से लापता छात्र सकुशल बचाए गए, पुलिस की गिरफ्त में आया किडनैपर

Published: Mon, 11 Aug 2025 04:05 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 Aug 2025 04:20 AM (GMT+05:30)

शिमला के बोर्डिंग स्कूल से लापता छात्रों को पुलिस ने कोटखाई इलाके से बरामद कर लिया है। 45 वर्षीय सुमित ...और पढ़ें

शिमला से 58 किलोमीटर दूर एक कमरे से मिले लापता छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिमला से 58 किलोमीटर दूर एक कमरे से मिले लापता छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बोर्डिंग स्कूल के छात्रों की हुई बरामदगी
  2. शिमला से लापता हुए थे तीन छात्र
  3. क्लास 6 में पढ़ते हैं तीनों छात्र

पीटीआई, शिमला। शिमला के बोर्डिंग स्कूल से लापता छात्रों की बरामदगी हो गई है। पुलिस ने इन्हें शिमला से 58 किलोमीटर दूर कोटखाई इलाके के चैथला गांव से बरामद किया। बच्चों का अपहरण 45 वर्षीय सुमित सूद ने किया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुमित ने ही बच्चों के मां-बाप को धमकी भरे कॉल किए थे और उनसे बच्चों को छोड़ने के एवज में फिरौती मांगी थी। बताया जा रहा है कि लापता बच्चों में से एक पंजाब के मोहाली के रहने वाले राजनेता का बेटा है। वहीं दूसरा छात्र हरियाणा के करनाल के एक निर्दलीय पार्षद का भतीजा है। वहीं तीसरा छात्र हिमाचल के कुल्लू का रहने वाला है।

क्लास 6 के छात्र थे तीनों

तीनों छात्र शिमला के एक बोर्डिंग स्कूल की क्लास 6 में पढ़ते हैं। शनिवार की दोपहर वे स्कूल से निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दस्तयाब करने के लिए 150 पुलिसकर्मियों, ड्रोन और साइबर टीमों को लगाया।

छात्रों के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से मुलाकात मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि छात्र स्कूल ने निकलने के बाद एक कार में सवाल हुए, जो ऊपरी शिमला क्षेत्र की ओर चली गई।

तीनों कोटखाई में एक इमारत की चौथी मंजिल पर एक कमरे में बंद पाए गए। कमरे से नकाब, रस्सियाँ और धारदार हथियार भी मिले। अपहरणकर्ता ने एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से छात्रों के माता-पिता को धमकी भरे कॉल किए थे। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि स्कूल की गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अपहरण-लूट मामला: बिना अनुमति मुंबई गए नौसढ़ चौकी प्रभारी निलंबित, दो सिपाही भी घेरे में