Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, एचआरटीसी के 955 रूटों पर बस सेवा बाधित

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 09:56 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है जिससे HRTC के कई मार्ग बाधित हुए हैं। बुधवार को 955 रूटों पर बस सेवा बाधित रही जिसमें 382 रूटों पर बस सेवाएं बंद रहीं और 573 रूटों पर बसें बीच रास्ते में फंसी रहीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और निगम को भारी नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    बारिश से एचआरटीसी के 955 रूटों पर बस सेवा बाधित।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में हुई भारी बारिश व भूस्खलन के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के रूट भी बाधित हुए। बुधवार को प्रदेश के 955 रूटों पर बस सेवा बाधित रही।

    एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार 382 रूटों पर बस सेवाएं बंद रही। इसी तरह 573 रूटों पर जो बसें भेजी गई थी, सड़के बंद होने के कारण ये भी फंसी रही। एचआरटीसी ने 573 रूटों पर बसें तो भेजी, लेकिन ये बसें इन रूटों पर बसें बीच रास्तें में ही फंसी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेशभर के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़के बाधित होने के कारण लोगों को अपने गंत्वय स्थानों तक पैदल ही जाना पड़ा। निगम प्रबंधन के अनुसार मंडी के सुंदरनगर में सबसे अधिक 62 रूटों पर बस सेवां बंद रही और 67 रूटों पर बसें बीच में फंसी।

    रामपुर में 25, करसोग में 46, नालागढ़ में 37, मंडी में 52, धर्मपुर में 16, कुल्लू में 19, रिकांगपियो में 11, शिमला के तारदेवी डिपो में 13, सोलन में 17, नाहन में 13, रोहडू में 8, सरकाघाट में 7, धर्मशाला में 5 रूटों पर बसें नहीं गई।

    भारी बारिश के चलते हुए बारिश निगम की दैनिक कमाई में भी भारी असर पड़ा है। बसों के संचालन से एक ही दिन में करोड़ों रुपए का घाटा हुआ है। मंडी में भारी बारिश के चलते कई बसे रूटों पर फंसी रही और कई रूट प्रभावित रहे।