Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: कांग्रेस कमेटी के गठन और अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी तेज, शिमला आएंगे अजय माकन और रजनी पाटिल

    Updated: Tue, 20 May 2025 03:49 PM (IST)

    Himachal Politics कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन 29 मई को शिमला आएंगे। वे 30 मई को होने वाली जय हिंद सभा में भाग लेंगे। पार्टी नेताओं के साथ बैठक में ...और पढ़ें

    Hero Image
    29 को अजय माकन तो 30 को रजनी पाटिल पहुंचेगीं शिमला। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व कांग्रेस कार्य समिति सदस्य अजय माकन 29 मई को शिमला आएंगे। कांग्रेस पार्टी की 30 मई को शिमला में ‘जय हिंद सभा’ आयोजित होने जा रही है। इससे एक दिन पहले ही वह शिमला पहुंच जाएंगे। शिमला में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार व संगठन के कार्यों का फीडबैक भी लेंगे। कांग्रेस पार्टी की जय हिंद सभा में भाग लेने के लिए पार्टी हाईकमान ने उनकी डयूटी शिमला में लगाई है। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल भी होगी। पाटिल 30 को सुबह ही शिमला पहुंचेगी।

    हिमाचल में कांग्रेस कमेटी के गठन व राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले माकन की नेताओं के साथ बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिमाचल में पिछले साल नवंबर महीने से राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। जून महीने में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। हाईकमान इसको लेकर प्रदेश के सभी नेताओं से फीडबैक ले रहा है।

    पीटरहाफ में होगी जय हिंद सभा

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सशस्त्र बलों के सम्मान में 20 से 30 मई तक देश के 15 स्थानों पर जय हिंद सभा का आयोजन किया जा रहा है। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च वीरता और सफलता को सलाम करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    दिल्ली, बाड़मेर, शिमला, हलद्वानी, पटना, जबलपुर, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पठानकोट में जय हिंद सभाएं आयोजित होगी। जिनमें सेना के पूर्व सैनिक, पार्टी नेता और आम जनता शामिल होगी।

    यह भी पढ़ें- तुर्किये के अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका! सेब आयात पर रोक की मांग, हिमाचल में संयुक्त किसान मंच ने PM मोदी को भेजा पत्र

    हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा रहेगा। कार्यक्रम के लिए पार्टी की ओर से जल्द ही नेताओ की डयूटियां लगाई जाएगी। कार्यक्रम का समन्वयक किसी मंत्री को बनाया जा सकता है। कर्नल धनीराम शांडिल व जगत सिंह नेगी को इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    इसलिए चुना पीटरहाफ

    सशस्त्र बलों की सर्वोच्च वीरता और सफलता को सलाम करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पार्टी लोगों को शिमला समझौते के बारे में बताएगी। शिमला समझौता एडवांस्ड स्टडीज में हुआ था। वहां पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकता, इसलिए उसके नजदीक पीटरहाफ में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका, स्कूलों में भर्ती होंगे जेओए लाइब्रेरी, 100 पद भरने की मिली मंजूरी