Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कामकाज पर पड़ रहा बुरा असर...', प्रतिभा सिंह का हाईकमान से अपील; कहा- जल्द से जल्द हो कांग्रेस कमेटी का गठन

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 05:45 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्काल गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी भंग होने से संगठनात्मक कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने आगामी निकाय चुनावों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने की बात भी कही। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए उन्होंने केंद्र से विशेष आर्थिक मदद की अपील की है।

    Hero Image
    कांग्रेस कमेटी भंग होने से संगठन के कामकाज पर पड़ रहा विपरीत असर: प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय आलाकमान से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जल्द गठन के अनुमोदन का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से पीसीसी की कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश में संगठन के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है, इसलिए पीसीसी की कार्यकारिणी का जल्द अनुमोदन किया जाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेस को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निकाय व पंचायतीराज के चुनाव होने जा रहें है। चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी जानी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रदेश की आर्थिकी पर बहुत विपरीत असर पड़ा है।

    मंडी में 100 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

    सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित मंडी संसदीय क्षेत्र में 100 से अधिक लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बने है जबकि बहुत से लोग बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में आने से अभी भी लापता है। हजारों करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति ध्वस्त हो गई है।

    प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से राहत कार्यों में दिन रात जुटी है। ऐसे समय में प्रदेश व अन्य राज्यों के लोग भी प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बढ़चढ़ कर सहयोग दे रहें है जो बहुत ही सराहनीय है। कांग्रेस इस पुनीत कार्य के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करती है।

    केंद्र सरकार को करनी चाहिए मदद: प्रतिभा सिंह

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राहत व पुनर्वास कार्यों को पूरा करने के लिए विशेष आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा है कि इस विषम परिस्थिति से उभारने के लिए केंद्र सरकार को प्रदेश की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए।

    उन्होंने इसके लिए प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिल कर प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Himachal Congress: तय हो गया हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम! राहुल गांधी के वापस आते ही होगा एलान

    comedy show banner
    comedy show banner