Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Congress: तय हो गया हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम! राहुल गांधी के वापस आते ही होगा एलान

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 03:42 PM (IST)

    Himachal Politics हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर जल्द ही घोषणा होने वाली है। पार्टी आलाकमान नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन पर सहमत हो गया है। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने रजनी पाटिल से मुलाकात की जिसमें विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी के नामों पर चर्चा हुई। अनुसूचित जाति वर्ग से अध्यक्ष बनाने की संभावना है। संगठन महासचिव का पद अध्यक्ष की पसंद के अनुसार होगा।

    Hero Image
    कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नाम तय, राहुल गांधी के वापस आने पर होगा एलान।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का जल्द एलान होगा। अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी भी गठित कर दी जाएगी। राज्य अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के नाम पर सहमति बन गई है। अब महज एलान की औपचारिकता बची हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अभी दिल्ली से बाहर है। उनके वापस लौटने के बाद प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल उनके साथ इसको लेकर चर्चा करेगी। जिसके बाद इसका एलान कर दिया जाएगा।

    सीएम और डिप्टी सीएम ने रजनी पाटिल से की मुलाकात

    बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। दोनों ने हिमाचल सदन में अलग-अलग मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार राज्य अध्यक्ष पद के लिए दो नाम रेस में सबसे आगे हैं।

    इसमें श्री रेणुकाजी से विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी शामिल हैं। हालांकि एक धड़ा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम को भी आगे बढ़ा रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान अनुसूचित जाति वर्ग से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को तरजीह दे रहा है। यदि ऐसा होता है तो प्रतिभा सिंह का हटना तय है। रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दोनों की राय इस पर जानी है। अब फैसला हाइकमान को करना है।

    विनय कुमार वरिष्ठ नेता है। वह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह विस उपाध्यक्ष हैं जबकि वीरभद्र सरकार में सीपीएस भी रह चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी।

    कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी पहली बार चुनाव जीते हैं। संगठन में काम करने का अनुभव उनके पास हैं। मुख्यमंत्री के वह बेहद करीबी हैं। उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।

    संगठन महासचिव अध्यक्ष की पसंद का होगा

    हिमाचल सदन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी को लेकर चर्चा कर नाम फाइनल कर दिए गए हैं। संगठन महासचिव अध्यक्ष के बाद अहम पद होता है। जो अध्यक्ष बनेगा उसकी पसंद का संगठन महासचिव बनेगा।

    बैठक में संगठनात्मक जिले व ब्लॉक बनाने पर भी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी का आकार छोटा किया जाएगा। संगठनात्मक जिला व ब्लॉक बनाकर कुछ नेताओं को वहां पर एडजेस्ट किया जाएगा।

    हाईकमान खुद भी ले सकता है फैसला

    प्रदेश में अध्यक्ष पद को लेकर कुछेक और नामों पर चर्चा हो रही है। अब हाईकमान क्या निर्णय लेता है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। राज्य में अनुसूचित जाति के 17 विधानसभा क्षेत्र हैं।

    दो कैबिनेट मंत्री भी है। विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में विनय कुमार शामिल हैं। पार्टी चाहती है कि इसी वर्ग को नेतृत्व का जिम्मा सौंपा जाए।

    मंत्रिमंडल में बदलाव संभव

    सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में बदलाव व मंत्रियों के विभागों को लेकर भी चर्चा हुई है। यदि विनय कुमार को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाता है तो उनकी जगह विस उपाध्यक्ष किसे बनाया जाएगा इस पर भी चर्चा हुई है।

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu का नितिन गडकरी से आग्रह, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल की जाएं हिमाचल की सड़कें, रोपवे पर भी की बात

    comedy show banner
    comedy show banner