विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack: 'सिर्फ बड़ी बातें कर रहे PM मोदी', पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए हिमाचल प्रदेश के मंत्री?

Published: Mon, 28 Apr 2025 06:02 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद पीएम ...और पढ़ें

जगत सिंह नेगी प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना (File Photo)
जगत सिंह नेगी प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना (File Photo)

राज्य ब्यूरो, शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भी प्रधानमंत्री ने कश्मीर जाने की अपेक्षा बिहार में चुनावी रैली को प्राथमिकता दी। जब देश के नागरिकों पर आतंकी हमला होता है, तब सरकार का पहला कर्तव्य सुरक्षा और स्थिति को संभालना होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर की स्थिति को नजरअंदाज कर बिहार में रैली करना ज्यादा जरूरी समझा।

'आतंकियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई'

जगत नेगी ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र द्वारा उठाए कदम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी धमकियां देने के बावजूद अब तक आतंकियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। केवल नागरिकों को बाहर भेजना समस्या का हल नहीं है।

उन्होंने कहा कि असली चुनौती आतंकियों को खत्म करना है, जिसमें सरकार असफल दिख रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए एयर स्पेस बंद करना एक चिंताजनक कदम है, जिससे देश की एयरलाइंस कंपनियों और व्यापारिक क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कहा कि एयरस्पेस प्रतिबंध से यात्राओं का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।

हमले में 26 लोगों की गई थी जान

पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें- Lahul Spiti: हिमाचल के लाहुल स्पीति की कमान नारीशक्ति के हाथ! विधायक, डीसी, एसपी, दोनों एसडीएम सभी महिलाएं

ये भी पढ़ें- Himachal News: शिमला नगर निगम की अनूठी पहल! कागज बचाने के लिए अब ऑनलाइन मीटिंग लेंगे पार्षद, सभी को मिलेंगे लैपटॉप