विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lahul Spiti: हिमाचल के लाहुल स्पीति की कमान नारीशक्ति के हाथ! विधायक, डीसी, एसपी, दोनों एसडीएम सभी महिलाएं

Published: Mon, 28 Apr 2025 03:32 PM (IST)

लाहुल स्पीति जनजातीय जिले में महिलाशक्ति को पूर्ण कमान मिली है। आईएएस किरण भड़ाना उपायुक्त और आईपीएस इलमा अफरोज पुलिस ...और पढ़ें

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में महिलाशक्ति को कमान (फाइल फोटो)
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में महिलाशक्ति को कमान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लाहुल स्पीति में महिलाशक्ति को कमान
  2. किरण भड़ाना बनीं उपायुक्त, इलमा पुलिस अधीक्षक
  3. आबिद हुसैन को ऊर्जा निगम की कमान

राज्य ब्यूरो, शिमला। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में महिलाशक्ति को पूर्ण कमान मिल गई है। आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना को उपायुक्त पद की जिम्मेदारी मिली है तो वहां पहले से आइपीएस अधिकारी इलमा अफरोज जिला पुलिस अधीक्षक थीं।

अब उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पद पर दोनों महिलाएं प्रशासन की कमान संभालेंगी। यहां की विधायक अनुराधा राणा हैं। ऐसे में जिला की संपूर्ण शासन और प्रशासन महिलाओं के हाथ में रहेगा। साथ लगते कुल्लू में भी उपायुक्त तोरूल पारूल है।

प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री हैं, तो मंडी की एसपी साक्षी वर्मा हैं। सरकार ने महिलाशक्ति पर अन्य सरकारों की अपेक्षाकृत अधिक विश्वास जताया है।

आबिद ऊर्जा निगम विवाद के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

ऊर्जा निगम के आला अधिकारी रहे विमल नेगी की मौत के मामले के बाद विवादों में चल रहे निगम की कमान आईएएस अधिकारी आबिद हुसैन को सौंपी है।

आबिद हुसैन बिलासपुर जिला में जिला उपायुक्त रह चुके हैं और अब निगम को इस मामले से बाहर लाकर कर्मचारी वर्ग को उपयुक्त माहौल देने और निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम तेज करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति के पास राज्य ऊर्जा निगम का अतिरिक्त दायित्व था।

डेढ़ घंटे तक ओकओवर में रहे मुख्य सचिव

आईएएस अधिकारियों के तबादला आने से पहले मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव कार्मिक एम सुधा देवी और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर दोपहर बारह बजे सीएम के सरकार आवास ओकओवर पहुंच गए थे। तीनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू के साथ चर्चा की।

माना जा रहा है कि आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी होने से पहले इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। ये निश्चित माना जा रहा था कि सबसे पहले एचएएस, उसके बाद अब आईएएस अधिकारियों के तबादले होने निश्चित थे। अब आने वाले दिनों में आईपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे।