ठियोग में टैक्सी चालक ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
शिमला जिला के तहत पड़ने वाले ठियोग उपमंडल के तहत पड़ने वाले क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को पहले नशीला पदार्थ पिलाया उसके बाद बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपित उसे जबरन रिकांगपिओ ले गया।

शिमला,जागरण संवाददाता। शिमला जिला के तहत पड़ने वाले ठियोग उपमंडल के तहत पड़ने वाले क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को पहले नशीला पदार्थ पिलाया उसके बाद बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपित उसे जबरन रिकांगपिओ ले गया और वहां पर दस दिनों तक रखा। करीब छह महीने बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। मामला करीब छह महीने पहले का है। अब जाकर इसमें शिकायत दर्ज हुई है।
नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि मई महीने में वह अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। वह बस का इंतजार कर रही थी, इसी बीच एक कार आई उसके चालक ने उसे कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। वह गाड़ी में बैठी। गाड़ी को चालक चुनू पुत्र संतराम गांव कलगांव चला रहा था, वह उसके साथ गई। चालक ने उसे नशीली चीज पिलाई। इस दौरान उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं वह उसे जबरन रिकांगपिओ ले गया। वहां पर दस दिनों तक रखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग के साथ बलात्कार, पेट में दर्द होने पर चला पता
दूसरा मामला ठियोग उपमंडल के तहत पड़ने वाले क्षेत्र का है। नाबालिग स्कूल में पढ़ती है, क्षेत्र में ही रहने वाले आरोपित ने उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। लड़की के घर वालों को गर्भवती होने का उस वक्त पता चला जब उसके पेट में दर्द हुआ। दर्द के चलते ठियोग अस्पताल में चेक करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-376 व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।