Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजब! हिमाचल में विश्व सांप दिवस पर DGP के घर पर ही निकल गया सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 09:13 AM (IST)

    विश्व सांप दिवस पर हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी के आवास पर एक सांप निकला। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमालयन ट्रिंकेट स्नेक को सुरक्षित रेस्क्यू किया जो विषहीन था। जनवरी 2024 से जून 2025 तक वन्यजीव विंग को 530 शिकायतें मिलीं जिनमें से 95 सांपों से संबंधित थीं। मानसून के दौरान प्रतिदिन औसतन 4-5 सांपों को रेस्क्यू किया जाता है।

    Hero Image
    विश्व सांप दिवस पर डीजीपी के आवास पर निकला सांप। फाइल फोटो

    जागरण टीम, शिमला। विश्व सांप दिवस पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी के घर पर सांप निकला। बुधवार सुबह पुलिस कॉलोनी कसुम्पटी में डीजीपी के आवास पर सांप घुसने की सूचना मिली। वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) टुटीकंडी को सुबह छह बजकर 49 मिनट पर इसकी जानकारी मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महज तीन मिनट बाद सुबह 6:53 बजे कसुम्पटी के लिए टीम रवाना हुई। लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम सुबह 7:25 बजे मौके पर पहुंची और पांच मिनट में एक हिमालयन ट्रिंकेट स्नेक (सांप) को रेस्क्यू कर अन्यत्र स्थान पर छोड़ दिया। यह सांप विषहीन प्रजाति का था।

    मानसून में हर दिन 4-5 सांप किए जाते हैं रेस्क्यू

    इससे इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं था। वन्य प्राणी विंग के वन मंडल अधिकारी शाहनवाज ने बताया कि जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच टीम को 530 वन्यजीवों से जुड़ी शिकायतें मिलीं। इनमें से 241 मामलों में सफल रेस्क्यू किए गए।

    सबसे अधिक 196 शिकायतें बंदरों से जुड़ी थीं, वहीं सांपों की 95 शिकायतें सामने आई हैं। उनमें से 50 सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आंकड़ों के मुताबिक मानसून के दौरान हर दिन औसतन चार से पांच सांप रेस्क्यू किए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- चूहे के ब‍िल से न‍िकले डेढ़ दर्जन सांप, नाग-नागि‍न के छ‍िपे होने के डर से घर छोड़कर भागा पर‍िवार

    comedy show banner
    comedy show banner