विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, पूर्व CM जयराम बोले- मुआवजा दे सरकार, तेजी से हो राहत-बचाव कार्य

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 25 Jun 2023 03:29 PM (IST)

Moonsoon in Himachal हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान और ...और पढ़ें

हिमाचल में बारिश से नुकसान पर जयराम ठाकुर ने जताई चिंता
हिमाचल में बारिश से नुकसान पर जयराम ठाकुर ने जताई चिंता

शिमला, जागरण संवाददाता। Moonsoon in Himachal: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान और अव्यवस्था को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जिसके जान-माल की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश की वजह से कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे में प्रदेश सरकार को राहत- बचाव के कार्य में तेजी लानी चाहिए।

क्या बोले जयराम ठाकुर?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि बारिश की वजह से पूरे प्रदेश भर में भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं, भू-स्खलन और बाढ़ की वजह से कई जगहें मुख्यधारा से कट गए हैं। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाए।

पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की

जयराम ने बारिश के कारण हुए नुकसान के बदले मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बारिश से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए सरकार पुख्ता तैयारी करे। ताकि बरसात से होने वाले नुक़सान से बचा जा सके। नदियों और नालों वाले क्षेत्रों में स्पेशल टास्क फ़ोर्स तैनात करे, जिससे त्वरित कार्रवाई करके उन क्षेत्रों में होने वाले नुक़सान से बचा जा सके।

लोगों से सतर्क रहने की अपील की

नेता प्रतिपक्ष ने कहा अभी यह शुरूआती बरसात है आने वाले दिनों में हमे और सतर्क रहने की ज़रूरत है ।उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना ख्याल रखें और ज्यादा सावधानी बरतें । गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई है।

बारिश बरपा रही कहर

कुल्लू व लाहौल स्पीति जिले में काफी नुकसान किया। मलबा गिरने से मंडी जिला के सात मील में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कई घंटे तक एकतरफा यातायात रहा। मंडी जिले में 100 से अधिक मार्ग बाधित व 270 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। वहीं, पेयजल योजनाएं और बिजली सेवा भी बाधित हुई है।