Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल सरकार ने सदन में रखा आंकड़ा मणिमहेश यात्रा में फंसे हैं कितने हजार श्रद्धालु, किस तरह होंगे रेस्क्यू?

    Manimahesh yatra भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। चंबा जिले में 5000 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं और फंसे हुए लोगों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है।

    By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Kumar Sharma Updated: Wed, 27 Aug 2025 05:04 PM (IST)
    Hero Image
    जिला चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश व पवित्र झील।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Manimahesh yatra, सांबा सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन को देखते हुए मणिमहेश यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर फंसे लोगों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था की है। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीमार लोगों को हेलीटेक्सी से अस्पताल पहुंचाया है। ये जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा द्वारा नियम 62 के दौरान उनके बहिष्कार के दौरान कही।

    उन्होंने कहा चंबा का संपर्क तीन दिन से पूरी तरह से कटा हुआ है, जिसे बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है। पांच हजार के करीब श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा में अलग-अलग जगह फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

    चंबा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

    उन्होंने कहा कि विशेष राहत पैकेज पूरे प्रदेश के लिए लागू होगा। उन्होंने बताया पॉलीहाउस के नुकसान को पहली बार पैकेज में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटे से हो रही लगातार भारी वर्षा ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों खासकर चंबा, कांगड़ा तथा कुल्लू में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा से चंबा जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।

    सैटेलाइट फोन से हो रहा संपर्क

    चंबा जिले और मनाली का संचार नेटवर्क भी गंभीर रूप से प्रभावित है। चंबा जिले में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सड़क मार्ग खोलने, पेयजल-बिजली आपूर्ति बहाल करने और नेटवर्क स्थापित करने की लगातार कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से संपर्क बनाए रखा है।

    चंबा के विधायकों ने रखा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष राहत मांगी

    इससे पूर्व चंबा जिला के विधायक नीरज नैयर, डा. हंसराज और डीएस ठाकुर ने नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा, जिसमें चंबा और मणिमहेश यात्रा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने की मांग उठाई। विशेष राहत पैकेज देने की मांग की।

    हंसराज का दावा 10 हजार फंसे, घर में नहीं हो रहा संपर्क

    चुराह से भाजपा विधायक डा. हंसराज ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान 10 हजार लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए हेलीकाॅप्टर का प्रयोग किया जाए। हमारे माता-पिता घर में हैं, उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। आम लोग परेशान हैं।

    डलहौजी में छह जगह बादल फटे

    विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि डलहौजी में छह स्थानों पर बादल फटे, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। विशेष पैकेज दिया जाए।

    यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra: प्रशासन ने पूरी तरह से बंद की मणिमहेश यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की मौत; पांच घायल एयरिलफ्ट किए गए

    यह भी पढ़ें- Chamba Landslide: चंबा में भूस्खलन से भाई-बहन सहित 4 की मौत, 35 KM चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई दो घायल महिलाएं