यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chamba Landslide: चंबा में भूस्खलन से भाई-बहन सहित 4 की मौत, 35 KM चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई दो घायल महिलाएं
Himachal Pradesh Landslide चंबा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में चार लोगों की दुखद मौत हो ...और पढ़ें

जागरण टीम, चंबा। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। जिला चंबा मुख्यालय के तहत बसोधन पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई।
ये दोनों घर के पास हो रहे भूस्खलन को देखने के लिए आगे चले गए और मलबे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी।
इसके अलावा मैहला विकास खंड के तहत भिमला पंचायत में भूस्खलन की चपेट में चार महिलाएं आ गईं। ये महिलाएं घर के पास काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और ये इनकी चपेट में आ गईं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को 35 किलोमीटर उठाकर लाए ग्रामीण
वहीं, अन्य दो घायल महिलाएं हो गईं। घायल महिलाओं को ग्रामीणाें ने वहां से रेस्क्यू कर घर पहुंचाया व फास्ट एड दिया। सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों ने पैदल ही दोनों महिलाओं को करीब 35 किलोमीटर चारपाई पर उठाकर चंबा अस्पताल पहुंचाया।
दूसरे दिन पैदल पहुंचे चंबा अस्पताल
मंगलवार को यह भूस्खलन की घटना हुई थी व आज बुधवार दोपहर को लोग घायल महिलाओं को पैदल लेकर अस्पताल पहुंचे। चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
