मंडी बस हादसा: सीएम सु्क्खू ने सात लोगों की मौत पर जताया शोक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सरकाघाट में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने भी दुख जताया है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में मसेरन के निकट तरंगला में हुई बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 27 अन्य लोग घायल हुए हैं।
नागरिक अस्पताल सरकाघाट व चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स बिलासपुर भेजा गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दुर्घटनाग्रस्त बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन मंडी को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि अतिशीघ्र प्रदान करने और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। दुख प्रकट करने वालों में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।