Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशियों का एलान, उपचुनाव के लिए भी जारी हो सकती है लिस्ट

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 02:55 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। वहीं ऐसी संभावना है कि कांग्रेस लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान कर सकती है। कांग्रेस हिमाचल में मंडी से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा और शिमला संसदीय से विनोद सुलतानपुरी को उतारने की तैयारी में है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशियों का एलान

    जागरण संवाददाता, शिमला। Congress Candidates List for Himachal: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी  शनिवार को टिकटों का एलान करेगी। लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान हो सकता है। बीते दिनों आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों की छंटनी की जा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन नामों को मिलेगी हरी झंडी

    इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रिय चुनाव समिति (सीईसी) को भेजा है। मंडी, हमीरपुर व शिमला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार लगभग तय हैं। जबकि कांगड़ा में अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

    कांग्रेस पार्टी हाईकमान मंडी से राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा और शिमला संसदीय से विनोद सुलतानपुरी को उतारने की तैयारी में है।

    बीते शनिवार हुई थी स्क्रीनिंग कमेटी बैठक

    हालांकि अंतिम मंजूरी सीईसी में ही मिलेगी। कांगड़ा संसदीय सीट पर अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाया है। पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित कई अन्य नामों पर चर्चा चली हुई है। बीते शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक क्षेत्रिय, जातीय समीकरणों के अलावा सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा हुई थी।

    हिमाचल के सभी वरिष्ठ नेताओं जिनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर भी मौजूद थे।

    उप चुनाव को लेकर भी होगा टिकटों का एलान

    कांग्रेस पार्टी सभी 6 विधानसभा क्षेत्रो में टिकटों का एलान करेगी। कांग्रेस ने सभी विस क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट कर केंद्रिय चुनाव समिति को भेज दिए हैं।

    उप चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला अपनों से ही होगा। यानी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले छह पूर्व विधायकों को ही भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा हुआ है। अब कांग्रेस इनके मुकाबले किसे चुनावी मैदान में उतारती है यह देखने वाली बात होगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल भाजपा प्रभारी-सहप्रभारी लगते ही पक्का हो जाता है टिकट, संसद और विधानसभा में ये नेता बना चुके जगह

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मंडी में क्वीन बनाम किंग की चर्चा के बीच एक और सियासी वारिस की एंट्री; जनता किसे पहनाएगी ताज?

    comedy show banner
    comedy show banner