Himachal News: हिमाचल भाजपा प्रभारी-सहप्रभारी लगते ही पक्का हो जाता है टिकट, संसद और विधानसभा में ये नेता बना चुके जगह
Himachal News हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी और सहप्रभारी लगते ही टिकट पक्का हो जाता है। संसद और विधानसभा में कई भाजपा नेता अपनी जगह बना चुके हैं। वर्ष 2017 में श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे और बाद में वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। इनके बाद प्रभारी बनाए गए मंगल पांडेय को बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बने।

रोहित नागपाल, शिमला। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में भाजपा के प्रभारी और सहप्रभारी रहे कई नेता संसद और विधानसभा पहुंचे। इनमें नया नाम वर्तमान सहप्रभारी संजय टंडन का जुड़ा है।
टंडन को चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट दिया गया है। वर्ष 1998 में नरेन्द्र मोदी हिमाचल के प्रभारी थे। इसके बाद मोदी गुजरात विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री बने। 2014 में हिमाचल भाजपा प्रभारी रहे बलवीर पुंज संसद पहुंचे थे।
2017 में श्रीकांत शर्मा भाजपा के थे प्रभारी
वर्ष 2017 में श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे और बाद में वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। इनके बाद प्रभारी बनाए गए मंगल पांडेय को बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बने। हिमाचल भाजपा के प्रभारी व सह प्रभारी रहे नेता देश से लेकर प्रदेशों को चला रहा है। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी रहे नेता कलराज मिश्र केंद्र में मंत्री के साथ राजस्थान के राज्यपाल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 1998 में हिमाचल के प्रभारी रहे नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री है।
ढाई साल में गिर गई थी भाजपा की सरकार
गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले वे हिमाचल के प्रभारी रहे। उनके नाम हिमाचल में पहली भाजपा सरकार को पांच साल के लिए बनाने का भी है। इससे पहले भी हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन पांच साल तक नहीं चली। भाजपा की सरकार दो बार 1977 व 1990 में हिमाचल में पहले आई थी, लेकिन ढाई साल के कार्यकाल के बाद दोनों बार ही ये सरकार गिर गई। 1998 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभारी रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्मंत्री बने।
बिहार से मंगल पांडे को प्रभारी बनाकर भेजा
पहली बार पहाड़ी प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रदेश में 5 साल के लिए चली। इसके बाद बलबीर पुंज भाजपा के प्रभारी बने और प्रभारी बनने के बाद उन्हें सांसद बनने का मौका मिला। इसी तरह से श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा के प्रभारी बने।
2017 के चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में हुए चुनावों में टिकट मिलने के बाद जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा की उतर प्रदेश की तत्कालीन सरकार में ऊर्जा मंत्री बने। अब फिर से वे हिमाचल में लोकसभा चुनावों के प्रभारी है। इनके बाद हिमाचल में 2017 के चुनाव कराने के लिए बिहार से मंगल पांडे को हिमाचल का प्रभारी बना कर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: Mandi News: 'कंगना को भगवान राम जल्द दें सदबुद्धि...', विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी पर किया पलटवार
हिमाचल में चुनाव कराकर जीताने के बाद मंगल पांडे बिहार गए। वहां पर वे बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। इसी तरह से इस बार भी हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी रहे संजय टंडन को पार्टी ने चंडीगढ़ से टिकट दिया । वे भी लोकसभा जाने की तैयारी में चुनाव समर में उतर गए हैं। इनके साथ हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी होशियारपुर से टिकट की इंतजार में है । पार्टी उन्हें टिकट देती है या नहीं देती है , ये पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।