विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटखाई मामला: सीबीआइ ने वायरल फोटो में शामिल युवकों से की पूछताछ

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 03:49 PM (IST)

सोशल मीडिया में चार युवकों के फोटो वायरल हुए थे इनमें से पुलिस ने सबसे पहले आशीष चौहान को हिरासत में लिया था।

कोटखाई मामला: सीबीआइ ने वायरल फोटो में शामिल युवकों से की पूछताछ
कोटखाई मामला: सीबीआइ ने वायरल फोटो में शामिल युवकों से की पूछताछ

शिमला, राज्य ब्यूरो। कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर सीबीआइ ने सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो में शामिल सभी युवकों से पूछताछ की है। इस पूछताछ के बाद अब मुख्यमंत्री के फेसबुक को संचालित करने वाले अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर मुख्यमंत्री की फेसबुक पर कुछ युवकों की फोटो को आरोपी के तौर पर क्यों शेयर किया और बाद में हटा दिया गया। इसके आधार पर और सत्यता का पता लगाया जाएगा।

 

इस सारे खुलासे के लिए सभी युवकों को जो हिरासत में नहीं थे, उनसे सीबीआइ ने पूछताछ की है। साथ ही इन सभी के मोबाइल फोन की काल डिटेल सहित अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया में चार युवकों के फोटो वायरल हुए थे इनमें से पुलिस ने सबसे पहले आशीष चौहान को हिरासत में लिया था।

 

रविवार को भी पूछताछ और जांच के बाद सीबीआइ की टीम ठहरने के लिए पीटरऑफ पहुंची और वहीं पर रुकी। सूत्रों के अनुसार एक टीम ने कोटखाई में मौके का दोबारा से निरीक्षण करने के साथ कुछ और लोगों से पूछताछ की है। रविवार को सीबीआइ की पूरी टीम जांच के लिए पीटरहॉफ से बाहर गई हुई थी। सीबीआइ ने अभी तक सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की है और इन सभी से की गई पूछताछ के तथ्यों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सूरज की हत्या के मामले में कोटखाई पुलिस से एक बार फिर पूछताछ कर तथ्यों को खंगाला है।


यह भी पढ़ें:  कोटखाई मामला: हाइकोर्ट ने सीबीआइ को फिर लताड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।