Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather Update: सर्दी का सितम! ऊना और मंडी सहित सात जगहों पर माइनस तक पहुंचा पारा, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 08:44 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में धुंध के येलो अलर्ट के बीच न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और एक-दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

    Hero Image
    न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ऊना में 5.3 डिग्री दर्ज की गई है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के छह जिलों में धुंध के येलो अलर्ट के बीच न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंडी व ऊना सहित सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ऊना में 5.3 डिग्री दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माइनस तक पहुंचा तापमान

    सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में -9.4, जबकि केलंग में -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में न्यूनतम तापमान -1.8, मंडी में -1.5, बिलासपुर के बरठीं में -0.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और एक-दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

    धुंध का येलो अलर्ट जारी

    रविवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में धुंध के बीच धूप खिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भी मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    शिमला में 11 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। सोमवार को शिमला में न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम साफ रहा।

    शिमला में 5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। आज शिमला में न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतमत तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां मौसम साफ रहेगा।

    आने वाले दिनों के लिए आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाली 17 तारीख को यानी बुधवार को न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाा आशंका है।

    दिनांक 18 जनवरी को न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं 19 जनवरी को न्यूनतम 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया जा सकता है।  आने वाली  20 जनवरी को न्यूनतम 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, 21 जनवरी को न्यूनतम 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: राज्य मुकदमा नीति 2011 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें राज्य सरकार को न्यायालय ने क्या दिया आदेश

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस आज बनाएगी रणनीति, बैठक में सीएम सुक्खू समेत अन्य बड़े नेता रहेंगे मौजूद