Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस आज बनाएगी रणनीति, बैठक में सीएम सुक्खू समेत अन्य बड़े नेता रहेंगे मौजूद

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    कांग्रेस आलाकमान सख्त निर्देश दे चुका है कि चुनाव एकजुट तरीके से लड़ा जाएगा। इसमें किसी भी तरह का कोई विवाद सरकार व संगठन के बीच नहीं होना चाहिए। राजीव भवन में यह बैठक 11 बजे शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी बुलाया गया है। हालांकि वह अभी प्रदेश से बाहर हैं।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस आज बनाएगी रणनीति

    जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में चुनावी रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में जहां चारों संसदीय क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नामों पर पदाधिकारियों की नब्ज टटोली जाएगी। वहीं सरकार व संगठन के बीच चल रहे मतभेद पर भी नेता अपनी बात रखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस आलाकमान सख्त निर्देश दे चुका है कि चुनाव एकजुट तरीके से लड़ा जाएगा। इसमें किसी भी तरह का कोई विवाद सरकार व संगठन के बीच नहीं होना चाहिए। राजीव भवन में यह बैठक 11 बजे शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी बुलाया गया है। हालांकि, वह अभी प्रदेश से बाहर हैं।

    मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे

    बैठक में उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी जिला और ब्लाक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। बैठक में बूथस्तर से चुनाव प्रचार शुरू करने की घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी चर्चा की जाएगी। बैठक में यदि कोई अपनी बात रखना चाहता है तो उसे अवसर दिया जाएगा। नाराजगी को भी सुना जाएगा, इसलिए मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे।